Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Christmas 2019 : सचिन से लेकर मैक्कुलम तक, कुछ ऐसे दी अन्य खिलाड़ियों ने सबको बधाई

नई दिल्ली। आज यानी कि 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस त्योहार मनाया जा रहा है। क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने इस त्योहार को लेकर अपनी उत्सुकता दिखाई है। सचिन तेंदुलकर से लेकर लेकर कई क्रिकेटरों ने अपनी तस्वीरें शेयर कर सभी को क्रिसमस त्योहार की बधाई दी हैं। सचिन ने सांता क्लाॅस और अच्छी तरह से सजाए गए क्रिसमस ट्री के साथ खुद की तस्वीर पोस्ट की।

सचिन ने फोटो शेयर करते हुए फैंस को बधाई देते हुए लिखा, ''भी को मेरी क्रिसमस की शुभकामनाएं। यह क्रिसमस हमारे दिलों और घरों में बहुत सारी खुशियां लाए। मुझे उम्मीद है कि आपके पास परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार समय होगा।"

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने भी सभी को बधाई दी। मैक्कुलम ने क्रिसमस के जश्न के दाैरान अपने परिवार की तस्वीर साझा करते हुए कहा, "सभी को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं। हर किसी के लिए, चाहे आप विश्व में हों। मैकुलम परिवार।"

भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी सांता क्लाॅस वाली टोपी पहनकर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "क्रिसमस का अनुभव हो रहा है। सभी को क्रिसमस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!"

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी अपने परिवार के साथ इस दिन को मनाते हुए सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

काैन है सांता क्लाॅस
बता दें कि सांता क्लॉस को सेंट निकोलस, फादर क्रिसमस, क्रिस क्रिंगल, या सिर्फ "सांता " के नाम से जाना जाता है। संत निकोलस का जन्म तीसरी सदी में जीसस की मौत के 280 साल बाद मायरा में हुआ। वे एक रईस परिवार से थे। उन्होंने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया। वे पौराणिक और ऐतिहासिक दृष्टि से वे लोक कथाओं में प्रचलित एक व्यक्ति हैं। कई पश्चिमी संस्कृतियों में ऐसा माना जाता है कि सांता क्रिसमस की पूर्व संध्या, यानि 24 दिसम्बर की शाम या देर रात के समय के दौरान अच्छे बच्चों के घरों में आकर उन्हें उपहार देता है। सांता को आम तौर पर एक मोटे, हंसमुख सफेद दाढ़ी वाले आदमी के रूप में चित्रित किया जाता है, जो सफेद कॉलर और कफ वाला लाल कोट पहनता है। इसके साथ वह चमड़े की काली बेल्ट और बूट पहनता है। यह छवि संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में 19 वीं सदी में लोकप्रिय हो गई। इस छवि को लोकप्रिय बनाने में तत्कालीन राजनीतिक कार्टूनिस्ट थॉमस नास्ट ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Story first published: Wednesday, December 25, 2019, 15:29 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+