IND vs SL: इंदौर मैच के लिये टिकटों की बिक्री शुरु, सिर्फ 500 में यहां मिल रही टिकट
नई दिल्ली। नये साल में भारत दौरे पर आ रही श्रीलंका की टीम के साथ विराट सेना 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने को तैयार है। 5 जनवरी से शुरु होने वाली इस सीरीज में भारत-श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैच खेले जायेंगे। दोनों देश के बीच सीरीज का पहला मैच 5 जनवरी को गुवाहाटी, 7 जनवरी को इंदौर और 9 जनवरी को पुणे में खेले जाने है। इस बीच मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) ने इंदौर में आयोजित भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मैच के लिये टिकटों की बिक्री की घोषणा कर दी है।
एमपीसीए ने 7 जनवरी को होने वाले मैच की टिकटों की दर जारी करते हुए बताया कि इस मैच में दर्शकों के लिये सबसे सस्ती टिकट 500 रुपये होगी। टिकटों की ऑनलाइन बिक्री बुधवार सुबह 6 बजे से शुरु हो गई है।
और पढ़ें: जानें कैसे खर्च करेंगी पैट कमिंस की गर्लफ्रैंड IPL से मिलने वाली मोटी रकम, बताया प्लान
एमपीसीए के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे मैच की टिकट 500 से 4920 के बीच होगी। दोनों देश के बीच होने वाले इस मैच का गवाह बनने के इच्छुक दर्शकों को अलग-अलग लाइनों में बैठने के लिये अलग-अलग कीमत अदा करनी होगी। यह टिकट बुधवार से ऑनलाइन भी खरीदे जा सकते हैं।
गौरतलब है कि इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता की बात करें तो करीब 27 हजार दर्शक बैठ सकते हैं। इस मैच के लिये टिकट आप पेटीएम और बुक माई शो जैसे ऑनलाइन पॉर्टल के जरिये भी खरीदे जा सकते हैं।
और पढ़ें: Year Ender: जानें कौन हैं दशक के 5 सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप पर है यह भारतीय
आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिये भारतीय टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और शिखर धवन की वापसी हुई है। दोनों ही खिलाड़ी चोट के चलते टीम से काफी समय से बाहर चल रहे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
