जानें कैसे खर्च करेंगी पैट कमिंस की गर्लफ्रैंड IPL से मिलने वाली मोटी रकम, बताया प्लान
नई दिल्ली। कोलकाता में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के लिये हुई खिलाड़ियों की नीलामी में इतिहास रचने वाले पैट कमिंस अब तक नहीं सोच पाये हैं कि वह इस टूर्नामेंट से मिलने वाले पैसे को कैसे खर्च करेंगे। कोलकाता में हुए IPL ऑक्शन 2020 में पैट कमिंस आईपीएल के इतिहास में अब तक की हुई नीलामी के सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बने।
और पढ़ें: Viral Video: जब टीम से बाहर रहने पर शिखर धवन की हुई पिटाई, पड़े लात-घूसे, देखें वीडियो
आईपीएल 2020 के लिये हुई खिलाड़ियों की नीलामी में पैट कमिंस पर जमकर पैसों की बरसात हुई है। कमिंस को 2 बार की खिताबी चैम्पियन टीम कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम ने 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा जिसको लेकर वह अब तक यह नहीं सोच पाये हैं कि वह इस रकम का क्या करेंगे।
और पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ अंतिम 11 में शामिल नहीं होंगे बुमराह-धवन, पहले पास करनी होगी यह चुनौती

पैट कमिंस ने नहीं सोचा कि पैसों का क्या करेंगे
न्यूजीलैंड के खिलाफ बॉक्सिंग डे पर शुरु हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले कहा,' आईपीएल में सबसे महंगा बिकने वाला खिलाड़ी बनने के बाद मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मुझमें कोई बदलाव न आये। मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे आस-पास अच्छे लोग हैं।'
पैट कमिंस ने नीलामी के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब के ग्लेन मैक्सवेल (10.75 करोड़) को पछाड़ा। इतने सारे पैसो को खर्च करने के प्लान के बारे में पूछने पर कमिंस ने कहा वह अभी तक इस बारे में कोई प्लान नहीं बना सके है।

कमिंस की गर्लफ्रैंड ने बताया कैसे खर्च होंगे पैसे
पैट कमिंस ने कहा कि पैसों को खर्च करने को लेकर वह अभी तक सोच नहीं पाये हैं लेकिन उनकी गर्लफ्रैंड ने अपनी प्राथमिकतायें बता दी हैं।
उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि इन पैसों का मैं क्या करूंगा लेकिन मेरी गर्लफ्रेंड ने कहा है कि हम अब अपने डॉग को कुछ खिलौने और दिला सकते हैं। उनकी प्राथमिकतायें साफ है कि वह पैसों को लेकर क्या करना चाहती हैं।'

कमिंस ने बताया आखिर क्यों खेलते हैं क्रिकेट
पैट कमिंस ने आगे कहा कि वह इसलिये क्रिकेट खेलते हैं क्योंकि उन्हे उससे प्यार है।
गौरतलब है कि पैट कमिंस वर्तमान में आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों के मामले में टॉप पर काबिज हैं। वह अब तक के करियर में 28 टेस्ट और 58 वनडे और 25 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके हैं। कमिंस ने इस दौरान 134 टेस्ट, 96 वनडे और 32 टी20 इंटरनैशनल विकेट हासिल किये हैं।
साल 2014 में पैट कमिंस ने आईपीएल में पहली बार डेब्यू किया था जहां उन्हें सिर्फ 1 ही मैच खेल पाने का मौका मिला था, जिसके बाद वह साल 2017 में फिर वापस लौटे और इस सीजन 12 मैचों में कुल 15 विकेट लिए थे। इस दौरान वह दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के लिये खेल चुके हैं। आईपीएल में वह 16 मैच खेलकर 17 विकेट हासिल कर चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
