क्रिकेट में नई सुपर सीरीज के लिए प्लान तैयार, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के साथ खेलेगा भारत
नई दिल्ली: विश्व क्रिकेट में इस समय तीन धुरंधर एकछत्र राज कर रहे हैं ये हैं- भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड। केवल मैदान के स्तर पर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर यानी क्रिकेट बोर्ड के स्तर पर भी गेंद और बल्ले के खेल में इनकी तूती बोलती है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का क्रिकेट में प्रभाव बहुत पुराने समय से है और पिछले दो दशकों में भारत की भी इसमें प्रभावशाली एंट्री हुई है।

क्रिकेट में सुपर सीरीज की एंट्री
भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अलावा चौथा देश कौन होगा अभी यह निश्चित नहीं है। तीनों देशों का यह प्लान आईसीसी की उस योजना के विरोध में माना जा रहा है जिसके तहत आईसीसी अपने अगले भविष्य टूर प्रोग्राम के तहत एक अतिरिक्त 50 ओवर का विश्व कप कराने की योजना बना रही है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पिछले हफ्ते इस तरह के टूर्नामेंट की योजना का खुलासा किया था। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को इस कदम की पुष्टि की।

BCCI-ECB की बैठक
"हम क्रिकेट के विषयों पर चर्चा करने के लिए नियमित रूप से प्रमुख क्रिकेट देशों के साथ बैठक करते हैं। दिसंबर में बीसीसीआई के साथ बैठक में चार देशों के टूर्नामेंट के आयोजन पर बात की गई थी हम आईसीसी के अन्य सदस्यों के साथ भी इस बारे में चर्चा के लिए तैयार हैं।" ईसीबी ने कहा।
PCB चीफ का बयान- भारत में पाक से ज्यादा सुरक्षा जोखिम, BCCI ने दिया जवाब
ICC ने अक्टूबर में हुई अपनी बैठकों में T20 और 50 ओवर के विश्व कप के अलावा एक और विश्व कार्यक्रम को जोड़ने का प्रस्ताव दिया था। इसका मतलब यह होगा कि क्रिकेट के अगले आठ साल के चक्र (2023 -2031) में हर साल एक ICC का वैश्विक आयोजन होगा जिसमें दो 50 ओवर विश्व कप, चार T20 विश्व कप और दो 50 ओवर के टूर्नामेंट शामिल होंगे।

सुपर सीरीज का पहला संस्करण भारत में-
बीसीसीआई और ईसीबी ने आईसीसी की योजनाओं का विरोध किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि यह उनके द्विपक्षीय सीरीज कैलेंडर के साथ मैच खाएगा। दोनों बोर्ड के लिए यह द्विपक्षीय सीरीज महत्वपूर्ण बिजनेस मूल्य रखती हैं।
इसके अलावा गांगुली ने कोलकाता में कहा, "ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और एक अन्य टॉप टीम 2021 में शुरू होने वाली सुपर सीरीज में खेलेगी, और टूर्नामेंट का पहला संस्करण भारत में खेला जाएगा।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
