Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PCB चीफ का बयान- भारत में पाक से ज्यादा सुरक्षा जोखिम, BCCI ने दिया जवाब

नई दिल्ली: जैसे ही टेस्ट क्रिकेट पाकिस्तान में लौटा है वैसे ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मणि ने बयान दिया है कि वर्तमान में "भारत में पाकिस्तान की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षा जोखिम है"।

"हमने साबित कर दिया है कि पाकिस्तान सुरक्षित है, अगर कोई नहीं आ रहा है तो उन्हें साबित करना चाहिए कि यह असुरक्षित है। इस समय, भारत में पाकिस्तान की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षा जोखिम है, " क्रिकेटपाकिस्तान.कॉम.पीके द्वारा मणि के हवाले से यह बात कही गई।

पीसीबी अध्यक्ष की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

मणि की इस बात का जवाब भारतीय क्रिकेट बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट माहिम वर्मा ने दिया है जिसमें उन्होंने कहा है, "पाकिस्तान को पहले अपने अंदर देखना देखना चाहिए और अपने देश के बारे में सोचना चाहिए। हम अपने देश की सुरक्षा को संभालने में पर्याप्त सक्षम हैं।"

इसके अलावा वर्मा ने कहा, "एक व्यक्ति (मणि) जो ज्यादातर लंदन में रहता है, उसके लिए भारत की सुरक्षा पर कुछ भी टिप्पणी करना अनुचित है। वह पाकिस्तान की सुरक्षा पर टिप्पणी करने के लिए भी योग्य नहीं है। वह मुश्किल से पाकिस्तान में रहते हैं। यदि उन्हें वहां की वास्तविक स्थिति को समझना है तो पाकिस्तान में अधिक समय बिताना होगा।" हिंदुस्तान टाइम्स ने वर्मा के हवाले से ये बात कही।

बता दें कि पाकिस्तान ने सोमवार को कराची टेस्ट में श्रीलंका को 263 रनों से हरा दिया, इस तरह से दो मैचों की श्रृंखला 1-0 से जीत ली। टेस्ट श्रृंखला ने 10 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट की वापसी की थी। 2009 में श्रीलंका वहां टेस्ट खेलने वाली आखिरी टीम थी। ये वही समय था जब टीम बस पर आतंकवादी हमले हो गया था।

पाकिस्तान चीफ ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "श्रीलंका टेस्ट सीरीज के सफल होने के बाद अब किसी को भी पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था पर संदेह नहीं होना चाहिए। यह पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट के फिर से विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। मीडिया और प्रशंसकों ने दुनिया भर में पाकिस्तान की सकारात्मक छवि को चित्रित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। "मणि ने कहा।
पीसीबी अध्यक्ष ने आगे बांग्लादेश से आग्रह किया - जिनके साथ तीन T20I और दो टेस्ट के लिए जनवरी में पाक दौरा प्रस्तावित है।

"हम बांग्लादेश बोर्ड के साथ बातचीत कर रहे हैं। केवल बांग्लादेश ही नहीं, सभी टीमों को इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि पीसीबी पाकिस्तान में अपनी घरेलू श्रृंखला की मेजबानी करेगा। ' "मुझे उम्मीद है कि बांग्लादेश पाकिस्तान का दौरा करेगा क्योंकि यहां दौरा न करने का कोई कारण नहीं है।"

Story first published: Tuesday, December 24, 2019, 12:35 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+