शोएब अख्तर ने इमरान खान से की विराट कोहली की तुलना, कही ये बातें
नई दिल्ली। इसमें कोई शक नहीं कि माैजूदा समय भारतीय टीम एक सबसे मजबूत टीम है। दुनिया के कई दिग्गज क्रिकेटर भारतीय टीम की प्रशंसा कर चुके हैं। क्रिकेट के तीनों फाॅर्मेट के लिए भारत के पास ऐसी टीम है जो किसी भी मैदान पर बाजी मार सकती है। लेकिन टीम की सफलता के पीछे अहम हाथ रहता है कप्तान का। विराट कोहली ने ना सिर्फ कप्तानी में अपना शत प्रतिशत दिया बल्कि बल्ले से भी बिना दबाव के रन बरसाते जा रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर कई दफा 'विराट सेना' की तारीफ कर चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जिक्र करते हुए कोहली की तुलना पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रहे इमरान खान से की।

इमरान से की तुलना
अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कोहली की फिटनेस को लेकर जिक्र किया। इस दाैरान उन्होंने कोहली की तुलना इमरान खान से की। उन्होंने कहा, ''विराट कोहली एक फिटनेस फ्रीक हैं। उनकी टीम उनका अनुसरण करती है। अगर कप्तान विकेटों के बीच दौड़ता है, अगर कप्तान स्कोर करता है और आपको पता है कि आपके पास टीम में केवल एक ही मौका है, तो आप स्वचालित रूप से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। पूरी टीम कप्तान को फोलो करेगी।" उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना है कि यह इमरान खान के समय हुआ करता था। जब इमरान मैदान में आते थे, तो वह किसी की बात नहीं सुनते थे। वह मैदान के चारों ओर 10 लैप्स चलाते थे, 20-25 स्प्रिंट मारते थे और तीन घंटे तक नेट में गेंदबाजी करते थे। टीम में हर किसी के लिए ऐसा करना अनिवार्य है। कोहली भी ऐसा ही कर रहे हैं।''

तीव्रता से खेलते हैं कोहली
पूर्व पेसर अख्तर ने कहा, "दूसरी बात यह है कि पाकिस्तान को एक योजना दी गई थी। उन्हें जीतना था। इमरान खान एक सामरिक कप्तान नहीं थे, लेकिन उन्हें पता था कि मैच जीतने वाली टीम को कैसे तैयार किया जाए" उन्होंने कहा, "भारत अब इसकी भरपाई कर रहा है। उनका कप्तान एक मजबूत चरित्र है। वह काफी तीव्रता के साथ खेलते हैं, बहुत रन बनाते हैं और बाकी टीम को भी अपने मानकों पर खरा उतरना पड़ता है। खिलाड़ियों को मैदान पर उनका पीछा करना पड़ता है। आपको अच्छी तरह से फील्डिंग करनी होती है, सिक्स-पैक बनाने होते हैं, फिट रहना चाहिए और बहुत ही कम अंतर से खेलना भी होगा।"

पाक को सोचने की जरूरत
शोएब ने अपने वीडियो में कहा कि मिस्बाह-उल-हक और अजहर अली को यह देखना होगा कि विराट कोहली जैसी टीम से पाकिस्तान कैसे बेहतर हो सकता है। उन्होंने कहा, "बल्लेबाजों को अधिक मजबूती के साथ खेलने की जरूरत है। हमारे कप्तान की तुलना भारतीय कप्तान से कीजिए। अजहर अली कप्तान और कोच मिसबाह उल हक को कुछ ऐसे रास्ते निकालने होंगे जो पाकिस्तान टीम को बेहतर बनाएं। रोडमैप होना चाहिए कि हमें कैसे विराट कोहली की टीम से बेहतर होना है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
