Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी की बेटी जीवा ने गाया कृष्ण भजन, खूब देखा जा रहा है वीडियो

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बेटी जिवा धोनी भी संगीत के प्रति लगाव रखने में अपने पिता से कम नहीं है। धोनी को आपने कई बार गाना गाते हुए देखा होगा, लेकिन उनकी बेटी जीवा भी गाना गाने की बेहद शाैकीन बनती जा रही हैं। क्यूट जीवा का एक कृष्ण भजन गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है जिसमें जीवा मलयालम भाषा में एक कृष्ण भजन गा रही हैं।

जीवा ने गुलाबी रंग का टॉप पहना हुआ है, कम से कम 51 सेकंड के लिए उसने मलयालम में गाया। वीडियो को कैप्शन दिया गया, "सिंगिंग मोड"। जीवा के गाने को अभी तक 2 लाख 27 हजार लोग सुन चुके हैं, वहीं साक्षी धोनी ने भी इस वीडियो को अपने फैंस के साथ साझा किया हुआ है। जीवा के आए दिन वीडियो सामने आते रहते हैं। वो कभी अपने पापा धोनी से शरारत करते दिखती हैं तो कई बार कुछ क्रिकेटरों की क्लास लगाती हुई दिखती हैं।

View this post on Instagram

Singing mode !

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on

जीवा अपने पापा धोनी की तरह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 लाख 14 हजार से भी ज्यादा फोलोअर्स हैं। जीवा के इस अकाउंट को खुद धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी हैंडल करती हैं। जीवा की आए दिन क्यूट तस्वीरें सामने आती रहती हैं। बता दें कि धोनी खुद गाना गाने के बेहद शाैकीन हैं। धोनी को कई बार पुराने गीत गाते हुए देखा गया। हाल ही में धोनी के घर में एक ग्रैंड पार्टी हुई थी जहां मशहूर पंजाबी गायक जस्सी गिल भी माैजूद थे। इस दाैरान धोनी ने 'जब कोई बात बिगड़ जाए' गाना गाया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था।

Story first published: Tuesday, December 24, 2019, 15:43 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+