क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की दशक की बेस्ट टेस्ट टीम, विराट कोहली बने कप्तान, देखें लिस्ट
नई दिल्ली। साल 2019 खत्म होने की कगार पर है और इसके गुजर जाने से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय फैन्स को खुश होने का एक और मौका दे दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साल के अंत में इस दशक की बेस्ट टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान किया है। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यहां पर खुश होने की बात यह है कि इन दोनों ही टीमों की कमान भारतीय खिलाड़ियों को मिली है।
और पढ़ें: Viral Video: जब टीम से बाहर रहने पर शिखर धवन की हुई पिटाई, पड़े लात-घूसे, देखें वीडियो
भारत को आईसीसी की तीनो ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वनडे टीम की कमान सौंपी गई है तो वहीं पर टेस्ट क्रिकेट में पहली ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में धूल चटाने वाली एशियाई टीम बनकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को दशक की बेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है।
और पढ़ें: जानें कैसे खर्च करेंगी पैट कमिंस की गर्लफ्रैंड IPL से मिलने वाली मोटी रकम, बताया प्लान

विराट बनें कप्तान, विलियमसन को तीसरे नंबर की कमान
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से दशक की बेस्ट टेस्ट टीम की बात करें तो इसमें सिर्फ एक ही भारतीय खिलाड़ी जगह बना पाने में कामयाब हो सका है और वह है विराट कोहली जिन्हें टीम की कमान भी सौंपी गई है। इंग्लैंड के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को डेविड वॉर्नर के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है।
जबकि कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन को बतौर तीसरे नंबर का बल्लेबाज टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रम की बात करें तो विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं।

स्मिथ, डिविलियर्स के साथ बेन स्टोक्स को भी मिली जगह
दशक की बेस्ट टेस्ट टीम में विराट कोहली को मध्यक्रम में जगह मिली है। वह स्टीव स्मिथ और एबीडिविलियर्स के साथ चौथे, पांचवे और छठे नंबर के खिलाड़ियों में शामिल हैं। वहीं ऐशेज में ऑस्ट्रेलिया के मुंह से जीत छीनने वाले बेन स्टोक्स को बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किया गया है। बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड को विश्व कप जिताने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

गेंदबाजी में शामिल हुआ सिर्फ एक स्पिनर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी की इस टेस्ट टीम में गेंदबाजी में 3 तेज गेंदबाजों और 1 स्पिनर को शामिल किया गया है। इसमें दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन समेत ऑस्ट्रेलिया के नाथन लॉयन को बतौर स्पिन गेंदबाज शामिल किया गया है।
|
सिर्फ 1 एशियाई खिलाड़ी को मिली जगह
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी की गई दशक की बेस्ट टेस्ट टीम में विराट कोहली के रूप में सिर्फ 1 एशियाई खिलाड़ी को जगह मिली है। इसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के किसी खिलाड़ी को जगह नहीं दी गई है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी की गई दशक की बेस्ट टेस्ट टीम
एलिस्टेयर कुक, डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर बल्लेबाज), बेन स्टोक्स, डेल स्टेन, स्टुअर्ट ब्रॉड, नाथन लायन, जेम्स एंडरसन।

साल 2019 में शानदार रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन
टेस्ट टीम की बात करें तो विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने कई कीर्तिमान रच दिये हैं। साल 2019 में भारतीय टीम को एक भी टेस्ट मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। भारतीय टीम ने इस साल 8 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से 7 में
जीत और 1 मैच ड्रॉ खेलना पड़ा है।
अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में टॉप पर काबिज है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
