Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC वनडे रैंकिंग में रोहित को पहुंचा जबरदस्त फायदा, कोहली को हुआ नुकसान

नई दिल्ली। भारत और विंडीज के बीच एकदिवसीय श्रृंखला की समाप्ति के बाद, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वर्ष की अंतिम ODI खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी की है। भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले स्थान पर काबिज हैं जबकि सीमित ओवरों के उप-कप्तान रोहित शर्मा एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं। रोहित को विंडीज के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज रहने का जबरदस्त फायदा पहुंचा है। रोहित ने 86.00 की औसत से 258 रन बनाए, जिसकी बदाैलत उन्हें 10 अंकों का फायदा हुआ। वह 873 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

वहीं कप्तान कोहली को नुकसान पहुंचा है। कोहली सिर्फ आखिरी मैच में 81 गेंदों में 85 रन बना सके। इसके अलावा व पहले मैच में 4 तो दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए। इस कारण कोहली को 8 अंकों का नुकसान हुआ है। लेकिन वो 887 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं विंडीज के शाई होप टाॅप-10 में जगह बनाने के लिए कामयाब हो गए हैं। शाई होप ने 5 स्थान छलांग लगाते हुए 782 रेटिंग के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं। होप ने सीरीज के पहले मैच में शतक बनाया था जबकि दूसरे मुकाबले में अर्धशतक बनाया था। आखिरी वनडे में भी उन्होंने 42 रन की पारी खेली।

वनडे टीम रैंकिंग में भारतीय टीम ने दूसरे स्थान पर रहकर साल को अलविदा कहा। भारत 121 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। वहीं इसी साल आईसीसी विश्व कप विजेता रही इंग्लैंड अभी भी 125 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है।

वनडे रैंकिंग में टाॅप-10 टीमें-
1. इंग्लैंड- 125 रेटिंग
2. भारत- 121 रेटिंग
3. न्यूजीलैंड- 112 रेटिंग
4. आस्ट्रेलिया- 111 रेटिंग
5. साउथ अफ्रीका- 110 रेटिंग
6. पाकिस्तान- 98 रेटिंग
7. बांग्लादेश- 86 रेटिंग
8. श्रीलंका- 81 रेटिंग
9. विंडीज- 79 रेटिंग
10. अफगानिस्तान- 57 रेटिंग

Story first published: Monday, December 23, 2019, 16:01 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+