Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, 2 बड़े खिलाड़ियों की हुई वापसी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में होने जा रही तीन अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान सोमवार कर दिया गया है। टीम में 2 बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है। 14 जुलाई को शुरू होने जा रही इस सीरीज के लिए चोट के कारण बाहर चल रहे ओपनर शिखर धवन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है।

दोनों चोट के कारण थे बाहर

दोनों चोट के कारण थे बाहर

धवन आईसीसी विश्व कप में अंगूठे की चोट का शिकार हुए थे। इसके बाद वह अगस्त में विंडीज के खिलाफ उतरे तो फिर चोटिल होकर बाहर हो गए। वहीं बुमराह आईसीसी विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मैच में आखिरी बार खेले थे। चयनकर्ताओं ने विंडीज के खिलाफ आखिरी मुकाबले में 6 गेंदों में 17 रन बनाने वाले शार्दुल ठाकुर को भी माैका दिया है। सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े में 14 जनवरी को होगा। दूसरा मैच राजकोट में 17 जनवरी जबकि आखिरी मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 19 जनवरी को होगा। कप्तान विराट कोहली होगों, जबकि रोहित शर्मा उप-कप्तान बने रहेंगे।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी हुआ ऐलान

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी हुआ ऐलान

वहीं जनवरी में साल की शुरूआत भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ करने जा रहा है। श्रीलंका टीम मेहमान बनकर तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत आएगी। सीरीज का पहला मैच 5 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा। दूसरा मैच इंदाैर के होल्कर स्टेडियम में 7 जनवरी, जबकि आखिरी मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 10 जनवरी को खेला जाएगा। इस सीरीज से रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। इस सीरीज में भी बुमराह को शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम :

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम :

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शिवम दूबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, मनीष पांडे, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन।

Story first published: Monday, December 23, 2019, 18:46 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+