AUSvsPAK: फील्डिंग करते वक्त इस खिलाड़ी के सिर पर लगी गेंद, टला बड़ा हादसा
नई दिल्ली। क्रिकेट का खेल रोमांच से भरा जरूर है लेकिन इसमें कई बार कुछ ऐसे हादसे हो जाते हैं जो लंबे समय तक क्रिकेट जगत में दर्द देते रहते हैं। भला कौन भूल सकता है ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी फिलिप ह्यूज के साथ हुए हादसे को । ऐसी ही एक घटना ऑस्ट्रेलिया-पाक के मुकाबले में भी देखने को मिली जिसके बाद सभी खिलाड़ी चिंता में आ गए। दरअसल रविवार को ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैट रेनशॉ के सिर पर गेंद लगी, हालांकि रेनशॉ की चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ आगामी पहले टेस्ट में उनका खेलना अब संदिग्ध है।
ये भी पढ़ें PICS: विराट कोहली के स्टाइलिश लुक और कूल अंदाज के पीछे है इस शख्स का हाथ, खुद किया खुलासा
हुआ कुछ यूंः रविवार को पाकिस्तान ए के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलते हुए फील्डिंग कर रहे थे। उस दौरान रेनशॉ, शॉर्ट लेग पोजिशन पर लगे थे। तब अचानक पाकिस्तानी बल्लेबाज आबिद अली ने पुल शॉट खेला। उनका शॉट सीधा रेनशॉ के हेलमेट पर जाकर लगा जिसके बाद वो जमीन पर बैठ गए। उन्हें उपचार के बाद मैदान से बाहर ले जाया गया। हालांकि कुछ वक्त बाद ओपनर एरॉन फिंच ने बताया रेनशॉ की हालात ठीक है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सलेक्टर्स उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खिलाने को लेकर संशय में हैं। बता दें कि इससे पहले रेनशॉ को मार्च में ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए भी इसी तरह की चोट लगी थी। उससे पहले 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ फील्डिंग करते हुए उन्हें बॉल लगी और वो सिडनी टेस्ट से बाहर हो गए थे।
बता दें कि इस अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने आठ विकेट चटकाए। चार दिवसीय मैच में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद आस्ट्रेलिया ने आईसीसी अकादमी मैदान पर दो विकेट गंवाकर 207 रन बना लिये। टीम प्रतिद्वंद्वी टीम से 71 रन से पीछे हैं और उसके आठ विकेट बचे हैं। इससे पहले पाकिस्तान ए की टीम ने छह विकेट पर 247 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 278 रन पर सिमट गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
