IPL 2019: 'धुआंधार मैच विजेता नहीं, बल्कि भारत के अगले बेस्ट फिनिशर साबित होंगे पंत'
नई दिल्ली। ऋषभ पंत एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो पूरी तौर पर संभावनाओं से भरे हैं लेकिन उनमें निरंतरता का अभाव देखने को मिलता है। ऐसे में भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमचारी श्रीकांत ने इस बल्लेबाज के बारे में अहम बातें करते हुए पंत के रोल के बारे में बताया है।
भारत के आक्रामक बल्लेबाज रहे श्रीकांत ने कहा है पंत को धैर्य हासिल करने की अहमियत समझनी होगी, अगर वे एक शानदार मैच विजेता से अहम मौकों पर मैच फिनिशर बनना चााहते हैं तो। आपको बता दें, पंत को विश्व कप में धोनी के बाद भारत का दूसरे नंबर का विकेटकीपर माना जा रहा है।
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे पंत ने मौजूदा सीजन में मुंबई के खिलाफ केवल 27 गेंदों पर 78 रन ठोककर अपनी प्रतिभा का अहसास दिलाया था लेकिन उसके बाद वे एक जैसा प्रदर्शन नहीं कर सके।
श्रीकांत ने कहा है, 'मुझे पूरा यकीन है कि वह भारत का एक ऐसा क्रिकेटर है जो अपनी टीम को मैच जिता सकता है। चाहे फिर वो दिल्ली की टीम हो या भारत की, पंत बुरे हालातों से भी टीम को जिताने का माद्दा रखते हैं।' श्रीकांत ने यह बात एक अंग्रेजी दैनिक के कॉलम में लिखी है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि यह लड़का मध्यक्रम में खुद को ज्यादा समय नहीं दे रहा है जिस कारण उसकी प्रतिभा से न्याय नहीं हो रहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
