Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISL 6: घर में एटीके का अजेयक्रम जारी, मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू को 1-0 से हराया

कोलकाता। डेविड विलियम्स के एकमात्र विजयी गोल की मदद से मेजबान एटीके ने बुधवार को यहां विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के मैच में मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू एफसी को 1-0 से हराकर जीत के साथ क्रिसमस का जश्न मनाया।

दो बार की चैंपियन एटीके की 10 मैचों में यह पांचवीं जीत है और टीम अब 18 अंकों के साथ अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई हैं। इस सीजन में एटीके ही एकमात्र ऐसी टीम है जो अपने घर में अब तक अजेय चल रही है और टीम का घर में यह 11वां गोल है।

एटीके ने इससे पहले आईएसएल इतिहास में बेंगलुरू के खिलाफ चार मैच खेले थे और चारों में उसे हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन दो बार की चैंपियन ने इस बार इस मिथक को तोड़ दिया और बेंगलुरू के खिलाफ आईएसएल इतिहास की पहली जीत दर्ज कर ली।

मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू को 10 मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। टीम के 16 अंक हैं और वह तीसरे नंबर पर खिसक गई है।

एटीके ने दूसरे मिनट में ही बेंगलुरू पर धावा बोल दिया। रॉय कृष्णा अपने साथी डेविड विलियम्स के पास पर गोल करने के लिए आगे बढ़े, लेकिन लाइनमैन ने उन्हें आॅफ साइड करार दे दिया।

इसके 10 मिनट बाद बेंगलुरू एफसी के अल्बर्ट सेरान ने दूर से एक शॉट लिया जोकि सीधे कप्तान सुनील छेत्री के पास चला गया। छेत्री भी गोल दागने के लिए आगे बढ़े, लेकिन वह भी आॅफ साइड करार दे दिए गए।

23वें मिनट में बेंगलुरू को फ्रीकिक मिला और दिमास डेल्गाडो इस पर शॉट लेने आए। लेकिन मेहमान बेंगलुरू इसका फायदा नहीं उठा पाई और स्पेनिश मिडफील्डर डेलगाडो का शॉट टारगेट से दूर रह गया। बेंगलुरू ने हालांकि अपना आक्रमण जारी रखा।

सात मिनट बाद एक बार फिर से टीम के पास बढ़त लेने का मौका आया। नीशू ने बॉक्स के अंदर उदांता सिंह को बॉल दिया। लेकिन इससे पहले कि उदांता इस पर गोल करने के आगे बढ़ते अरिंदम ने बॉल को अपने कब्जे में ले लिया।

लगातार आक्रमण जारी रखने के बावजूद दोनों टीमें बढ़त हासिल नहीं कर पा रही थी और मैच पहले हाफ की समाप्ति की ओर बढ़ रहा था। इससे एक मिनट पहले ही हालांकि बेंगलुरू के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधु की ओर से आत्मघाती गोल होने से बच गया।

संधु विपक्षी टीम की दिशा में शॉट लेने का प्रयास कर रहे थे, तभी उनसे यह गलती हो गई। संधु हालांकि भाग्यशाली रहे कि बॉल बेंगलुरू के गोल पोस्ट में नहीं पहुंच पाया और एटीके पहले हाफ की समाप्ति तक बढ़त हासिल नहीं कर पाई।

दूसरे हाफ के शुरु होते ही मेजबान एटीके ने अपने घरेलू दर्शकों को खुशी से झूमने का मौका दे दिया क्योंकि टीम ने 47वें मिनट में डेविड विलियम्स गोल की मदद से 1-0 की बढ़त जो कायम कर ली। विलियम्स ने यह गोल जयेश राणे के असिस्ट पर किया।

60वें मिनट में बेंगलुरू ने राहुल भेके की जगह आशिक कुरियन को मैदान पर उतारा। मैदान पर उतरने के आठ मिनट बाद ही रेफरी ने कुरियन को पीला कार्ड थमा दिया गया। मेहमान टीम ने 76वें मिनट में राफेल अगस्तो की जगह सेम्बोई हाओकिप को मैदान पर बुलाया।

एटीके के दो शॉट के मुकाबले बेंगलुरू पांच शॉट टारगेट पर लेने के बावजूद बराबरी हासिल करने में असफल थी। 81वें मिनट में कृष्णा ने एटीके की बढ़त को दोगुना कर दिया, लेकिन लाइनमैन ने इस बार भी इसे आफ साइड करार दे दिया।

89वें मिनट में बेंगलुरू के नीशू को पीला कार्ड मिला और मुकाबला इंजुरी टाइम में चला गया, जहां एटीके ने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए बेंगलुरू के खिलाफ आईएसएल इतिहास की पहली जीत दर्ज कर ली।

Story first published: Thursday, December 26, 2019, 6:42 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+