इंडिया अंडर-19 टीम ने पहले यूथ ODI में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया
नई दिल्ली: भारत की अंडर -19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका के अपने दौरे की शुरुआत करने के लिए एक शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन पेश किया है और पूर्वी लंदन के बफ़ेलो पार्क में पहले यूथ ODI मैच में नौ विकेट से जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका अंडर -19 टीम 48.3 ओवर में 187 रन पर ढेर हो गई। जवाब में, भारत ने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ठोस बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। जिसके चलते गुरुवार को हुए इस मुकाबले में 42.3 ओवरों में 1 विकेट पर 190 रन बनाकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले में पहले बैटिंग करने का फैसला किया था जो फ्लॉप साबित हुआ। केवल ल्यूक ब्यूफोर्ट के 91 गेंद 64 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। भारत अंडर -19 टीम के लिए, रवि बिश्नोई ने तीन विकेट लिए, जबकि कार्तिक त्यागी, शुभांग हेगड़े और अथर्व अंकोलेकर ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज दिव्यांशु सक्सेना (नाबाद 86) और एन तिलक वर्मा (59) ने 127 रन की साझेदारी करके दक्षिण अफ्रीका से खेल को दूर कर दिया।
वर्मा को अकील क्लोएट ने आउट कर दिया जिसके बाद सक्सेना ने कुमार कुशाग्र (नाबाद 43) के साथ मिलकर भारत को 7.3 ओवर शेष रहते हुए जीत दिला दी। सक्सेना ने अपनी 116 गेंदों की पारी में 11 चौके लगाए।
भारत और दक्षिण अफ्रीका शनिवार को सीरीज के दूसरे मैच में फिर से मिलेंगे। बता दें कि नेशनल क्रिकेट अकादमी के मुखिया राहुल द्रविड़ इस दौरे पर युवा टीम के साथ आए हैं।
संक्षिप्त स्कोर इस प्रकार है-
भारत अंडर -19: 190/1 (दिव्यांशु सक्सेना 86, एन तिलक वर्मा 59; अचिले क्लोते 1/42)
दक्षिण अफ्रीका अंडर -19: 187 पर ऑल आउट किया (ल्यूक ब्यूफोर्ट 64, जैक लीस 27; रवि बिश्नोई 3/36)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
