For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-20 : लसिथ मलिंगा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकाॅर्ड, झटके सबसे ज्यादा विकेट

नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में नया इतिहास रच दिया है। मलिंगा ने शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले अफरीदी के नाम 98 टी20 विकेट थे। वहीं मलिंगा के नाम 99 विकेट हो गए हैं।

टेस्‍ट क्रिकेट से 2011 में संन्यास लेने वाले मलिंगा ने न्यूजीलैंड की पारी के पहले ओवर में कोलिन मुनरो को बोल्ड करके अफरीदी के 98 विकेट की बराबरी की। इसके बाद उन्होंने कॉलिन डी ग्रैंडहोम का शिकार कर अफरीदी का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। 36 साल के मलिंगा ने अपने 74वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह रिकाॅर्ड अपने नाम किया। वहीं अफरीदी ने 99 मैच खेलकर 98 विकेट लिए थे। मलिंगा ने टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक 16 विकेट 11 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ लिए हैं। दूसरी ओर, वे भारत के खिलाफ 7 मैच में सिर्फ चार विकेट ले सके हैं। यानि की भारत के आगे मलिंगा की एक नहीं चली।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप 5 गेंदबाज-
लसिथ मलिंगा- मैच 74, विकेट 99
शाहिद अफरीदी- मैच 99, विकेट 98
शाकिब अल हसन- मैच 72, विकेट 88
उमर गुल- मैच 60, विकेट 85
सईद अजमल- मैच 64, विकेट 85

मलिंगा सिर्फ टी20 मैच ही खेलते हैं। हालांकि, उनका यह रिकाॅर्ड टीम को जीत नहीं दिला सका। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने टेलर (48) और ग्रैंडहोम (44) के बीच चौथे विकेट की 79 रन की साझेदारी की बदौलत 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 175 रन बनाकर जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Story first published: Monday, September 2, 2019, 14:01 [IST]
Other articles published on Sep 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+