For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टी-20 विश्वकप के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं लसिथ मलिंगा, लेकिन मुश्किल है चयन की राह

नई दिल्ली। इस साल होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए श्रीलंका के स्टार गेंदबाज लसिथ मलिंगा एक बार फिर से टीम में वापसी कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार लसिथ मलिंगा अपना संन्यास के ऐलान को दरकिनार करके टीम में वापसी कर सकते हैं। लेकिन अभी तक उन्होंने इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। अहम बात यह है कि मलिंगा की ओर से अभी तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को इस बात की अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है कि वह टीम के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं और ना ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस बाबत कोई जानकारी दी गई है।

श्रीलंका क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता प्रमोदया विक्रमसिंघे का कहना है कि मलिंगा श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ टी-20 गेंदबाज हैं, लेकिन जब समय आएगा तो उन्हें भी टीम के चयन को लेकर नई गाइडलाइन का पालन करना होगा बता दें कि श्रीलंका टीम में चयन के लिए टीम की ओर से सख्त फिटनेस के नियम बनाए गए हैं, जिसमे खिलाड़ी को कम से कम 8 मिनटे 30 सेकेंड में 2 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। विक्रमसिंघे का कहना है कि उन्होंने मलिंगा से बात की है और उन्हें चयन के लिए नए नियम की जानकारी दी गई है।

विक्रमसिंघे ने कहा कि हमे पता है कि मलिंका टी-20 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं, उनकी सेवाएं हमेशा ही बहुत जरूरी होती हैं। लेकिन सभी खिलाड़ी हमारे लिए समान हैं, हम टीम में चयन के लिए हर खिलाड़ी के लिए एक ही नियम रखते हैं। मैंने मलिंगा से बात की है और उनसे पूछा कि अगर वह टी-20 विश्वकप में इस साल टीम में शामिल होना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि मैंने लंबे समय से प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट नहीं नहीं खेली है, आखिरी मैच मैंने तकरीबन डेढ़ साल पहले खेला था। बता दें कि श्रीलंका की टीम में चयन के लिए खिलाड़ियों को नए नियम का पालन अवश्य करना होता है।

विक्रमसिंघे ने कहा कि मैंने मलिंगा को कहा है कि राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी है। अगर मलिंगा इन जरूरी नियमों का पालन करते हैं तो हम टीम चयन के दौरान उनके नाम पर चर्चा करेंगे। मलिंगा ने हमारी टीम चयन प्रक्रिया की तारीफ की है और मुझसे कहा है कि आप इसके साथ आगे बढ़िए। हालांकि मलिंगा ने अभी तक इसको लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दिया है कि वह टी-20 विश्वकप खेलना चाहते हैं या नहीं।

Story first published: Monday, May 17, 2021, 16:01 [IST]
Other articles published on May 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+