BCCI के तीन बड़े अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा कारण बताओ नोटिस

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के तीन बड़े अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना, सचिव अमिताभ चौधरी और कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी को नोटिस जारी कर पूछा है कि लोढ़ा समिति की सिफारिशों को अभी तक लागू क्यों नहीं किया गया है। कोर्ट ने बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति से नया संविधान बनाकर उसे पेश करने को भी कहा है।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) ने 16 अगस्त को रिपोर्ट पेश कर बोर्ड के शीर्ष पदाधिकारियों को हटाने की मांग की थी। इनका आरोप था कि खन्ना, अमिताभ चौधरी और अनिरूद्ध चौधरी लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी। कोर्ट ने इन तीनों अधिकारियों को सुनवाई के दौरान उपस्थित होने को कहा है।

आपको बता दें कि अपनी पांचवीं स्टेटस रिपोर्ट में सीओए ने सर्वोच्च न्यायालय से बीसीसीआई के "गवर्नेंस, प्रबंधन और प्रशासन" को खुद को सौंपने को कहा था। सीओए ने कहा था कि उन्हें बोर्ड को चलाने के लिए वर्तमान में बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जोहरी के रूप में एक पेशेवर समूह की हेल्प की जरूरत होगी।

Read more about: bcci supreme court
Story first published: Wednesday, August 23, 2017, 16:37 [IST]
Other articles published on Aug 23, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+