For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: मुंबई टीम से जुड़े लसिथ मलिंगा, विरोधी टीमों के लिए खतरा बनी उनकी यह बात

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस तीन बार आईपीएल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर चुकी है। यह तीनों खिताब 2013, 2015 और 2017 में रोहित शर्मा की कप्तानी में आए। हालांकि, उनकी सफलता का एक सबसे बड़ा कारण उनका गेंदबाजी आक्रमण रहा, जिसमें सबसे अहम भूमिका लसिथ मलिंगा की रही। हालांकि, मलिंगा पहला मैच नहीं खेल पाए और टीम दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार गई। लेकिन अब मलिंगा टीम के साथ जुड़ चुके हैं। मुंबई टीम ने वीडियो जारी किया जिसमें महिला ने वापसी पर खुशी जताते हुए विरोधी टीमों के लिए खतरा पैदा कर दिया है।

मलिंगा 2009 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे और 2017 तक एक खिलाड़ी के रूप में और 2018 में एक गेंदबाजी मेंटर के रूप में टीम के साथ रहे थे। अनुभवी मलिंगा ने अपने प्रदर्शन को बेहतर देखते हुए 2019 में खुद को आईपीएल नीलामी में वापस लिया और इसके बाद उन्हें चुना गया। अब यह देखा जाना बाकी है कि टीम प्रबंधन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (आरसीबी) के खिलाफ खेल के लिए सीधे प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है या नहीं। हाल ही में मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा के मुंबई कैंप में शामिल होने का वीडियो जारी किया था। उनकी वापसी से मुंबई का आत्मविश्वास बढ़ने वाला है।

टीम के साथ एक खिलाड़ी के ताैर पर जुड़ने के बाद मलिंगा ने कहा कि मैं यहाँ आकर बहुत खुश हूँ। इस साल भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलने की उम्मीद है। मैं सभी मैच जीतने की पूरी कोशिश करूंगा। बता दें कि मलिंगाई आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम 110 मैचों में 154 विकेट दर्ज हैं।

Story first published: Thursday, March 28, 2019, 18:03 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+