Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लसिथ मलिंगा ने की बड़ी घोषणा, इस मैच के बाद लेंगे ODI क्रिकेट से संन्यास

नई दिल्ली: श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर लसिथ मलिंगा अपना अंतिम विश्व कप खेल चुके हैं। दुर्भाग्य से वे अपनी टीम को लीग स्टेज से आगे तक नहीं लेकर जा सके। इसके बावजूद उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन सराहनीय रहा था। उन्होंने 7 पारियों में अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए थे। उम्मीद की जा रही थी कि मलिंगा विश्व कप समाप्त होने के बाद कोई बड़ा फैसला करेंगे। अब श्रीलंका को अपनी अगली सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलनी है। इसी बीच मलिंगा ने अपने संन्यास की पुष्टि कर दी है।

श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच मलिंगा के ODI करियर का अंतिम मैच होगा। यह मैच 26 जुलाई के दिन कोलंबो में खेला जाएगा। श्रीलंका टीम के विकेटकीपर दिमुथ करूणारत्ने ने इस खबर की पुष्टि करते हुए सोमवार को जानकारी दी। बाकी के दो मैच क्रमशः 28 और 31 जुलाई को खेले जाएंगे।

बता दें कि मलिंगा का नाम तीनों की मैच के लिए दिया गया है लेकिन उनके कप्तान ने बताया है कि मलिंगा केवल एक ही मैच के लिए खेलेंगे। उन्होंने कहा- मलिंगा पहला मैच खेलने जा रहे हैं। उसके बाद वे संन्यास ले रहे हैं। उन्होंने मुझसे यही कहा है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने चयनकर्ताओं से क्या कहा है लेकिन मेरे से यही कहा है कि वे केवल एक ही मैच खेलेंगे।

बता दें कि मलिंगा श्रीलंका क्रिकेट के इतिहास में बेजोड़ गेंदबाज के तौर पर अपनी जगह बना चुके हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 335 विकेट लिए हैं। श्रीलंका की ओर से खेलते हुए केवल मुरलीधरन (523) और वास (399) ही उनसे ज्यादा विकेट ले चुके हैं।

मलिंगा एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने विश्व कप में दो बार हैट्रिक ली है। मलिंगा ने 2004 में क्रिकेट पदार्पण किया था और अपने ODI करियर में कुल 225 मैच खेले। 2011 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मलिंगा 30 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं।

Story first published: Tuesday, July 23, 2019, 12:35 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+