-Staff

बुलावायो 10 दिसंबर: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच कल यहां पांचवां और अंतिम एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बगैर रद्द घोषित कर दिया गया. इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने वनडे सीरीज 3-1 से जीत ली.
सीरीज का पहला मैच जिम्बाब्वे ने जीता था, लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज ने जोरदार वापसी करते हुए लगातार तीन मैच जीते थे. बुलावायो में आज सुबह से ही बारिश हो रही थी और मैच होने के आसार नजर नहीं आ रहे थे.
बारिश नहीं रुकने और मैदान के बुरी तरह गीला होने के कारण अंपायरों ने मैच रद्द घोषित कर दिया. वेस्टइंडीज की टीम अब दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रवाना होगी, जहां वह तीन टेस्ट, पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और दो 20-20 मैच खेलेगी.
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, December 10, 2007, 16:55 [IST]
Other articles published on
Dec 10, 2007