For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA : कोरोना वायरस के चलते BCCI का बड़ा फैसला, रद्द किए आखिरी दो वनडे मैच

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने कोरोना वायरस के चलते भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले आखिरी 2 वनडे मैचों को रद्द कर दिया है। पहला मैच धर्मशाला में 12 मार्च को होना था लेकिन ये बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरा मैच 15 मार्च को लखनऊ में था जबकि तीसरा मैच 18 मार्च को कोलकाता में होना था जो अब कोरोना वायरस के कारण रद्द कर दिए गए हैं।

पहले था बिना दर्शकों के मैच करवाने का प्लान

पहले था बिना दर्शकों के मैच करवाने का प्लान

यह बीसीसीआई द्वारा लिया गया एक अहम फैसला है। खेल मंत्रालय ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर कोई मैच है तो उसे बिना दर्शकों को करवाया जाए या फिर रद्द कर दिया जाए। दर्शक स्टेडियम में नहीं आने चाहिए। इसी बात को गंभीरता से लेते हुए बीसीसीआई ने मैच ही कैंसिल करने का फैसला लिया। पहले कहा जा रहा था कि मैच खाली स्टेडियम के बीच होगा। लोग टीवी पर ही मैच देख पाएंगे। लेकिन अब ये सीरीज ही रद्द कर दी गई है। हालांकि बीसीसीआई ने बयान जारी करते हुए कहा कि आखिरी 2 मैच बाद में करवाए जाएंगे। ये कब होंगे, इसकी जानकारी नहीं दी।

रोक दी गई थी टिकटों की बिक्री

रोक दी गई थी टिकटों की बिक्री

इससे पहले बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने बताया था कि कैब ने टिकटों की बिक्री रोकने का फैसला किया है। कैब अध्यक्ष ने इन हालात पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोलकाता में सचिवालय में मुलाकात की थी।

कोरोना वायरस को लेकर सरकार हुई सख्त

कोरोना वायरस को लेकर सरकार हुई सख्त

बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार सख्त हो चुकी है। चीन में अब तक 80,000 से भी ज्यादा लोग कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं जिनमें से 3,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया भर में अब तक कोरोना वायरस के 118,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है और 4,291 लोगों की मौत हुई है। वहीं भारत में इसके 81 मामले सामने आए हैं, जबकि एक की माैत हो चुकी है।

Story first published: Friday, March 13, 2020, 19:40 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+