Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए मोहम्मद सिराज को आशीष नेहरा से मिली ये खास सलाह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम 12 जनवरी को अपने वन डे मैचों के अभियान की शुरूआत करेगी। सिडनी में शुरू होने जा रही तीन मैचों की इस सीरीज में भारत ने मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है। बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है। सिराज फिलहाल सिडनी में होने वाले पहले मैच में खेलने की उम्मीद कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो यह उनका एक दिनी फार्मेट में पदापर्ण होगा। वे वनडे में अच्छी परफारमेंस के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं। जब इस युवा पेसर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनका ध्यान ऑस्ट्रेलिया में अपनी लाइन लेंथ पर होगा।

सिराज ने अपना खेल सुधारने के लिए भारत के पूर्व बाए हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की सलाह भी ली है। सिराज ने बताया कि नेहरा ने उनको ज्यादा से ज्यादा फुल लेंथ गेंद करने की सलाह दी है क्योंकि कंगारू बल्लेबाज आमतौर पर शार्ट गेंदों को बेहतर खेलते हैं। उन्होंने आशीष नेहरा को तब कॉल की थी जब वे ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने वाले थे। तभी नेहरा को उनको ये सुझाव दिया। बतौर स्विंग गेंदबाज सिराज की नजरें अब अधिक से अधिक फुल लेंथ गेंदबाजी पर होंगी।

यह 24 साल का गेंदबाज अब तक भारत के लिए 3 टी20 मैच खेल चुका है। इसके अलावा वे वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई घरेलू टेस्ट सीरीज में भी टीम का हिस्सा थे। लेकिन उनको खेलने का मौका नहीं मिल सका था। सिराज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुमराह की जगह भरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनका कहना है, 'मैं जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में उनकी जगह भरने के लिए तैयार हूं। बुमराह टेस्ट मैचों में शानदार रहे। वे हमारे स्टार गेंदबाज हैं। उनके ना होने से टीम को मुझसे काफी उम्मीदें हैं और मैं इस सीरीज के लिए तैयार हूं।'

Story first published: Thursday, January 10, 2019, 16:05 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+