For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन के साथ विराट की तुलना से नाराज हुईं लता, सचिन के खेल को बताया तपस्या

नयी दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप में अगर किसी ने सबसे ज्यादा चर्चा बंटोरी है तो वो हैं टीम इंडिया के रन मशीन और उप कप्तान विराट कोहली। विराट ने जिस तरह से विस्फोटक बल्लेबाजी की और मुश्किल वक्त में टीम के लिए रन बनाए उसके बाद से उनकी तुलना क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से होने लगी है। सचिन पाजी के आगे मैं कुछ भी नहीं: विराट कोहली

लेकिन सचिन तेंदुलकर के साथ विराट की इस तुलना से संगीत की दुनिया की मलिका लता मंगेशकर नाराज हो गई है। उन्हें ये तुलना पसंद नहीं आ रही है। लता दीदी सचिन की फैंन है ये जगजाहिर है। वहीं सचिन भी उनका बहुत सम्मान करते हैं। ऐसे में सचिन के साथ विराट की तुलना को लेकर उन्होंने सार्वजनिक रुप से अपनी नाराजगी जाहिर की है। Video:जब सचिन ने कहा विराट तोड़ेंगे उनके शतकों का शतक रिकॉर्ड

उन्होंने ट्विटर के जरिए अपनी नाराजगी जताई है। लता ने ट्विट पर लिखा है कि ये अच्छी बात है परंतु सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की तुलना की जाती है ये बात मुझे अच्छी नहीं लगी, क्योंकि दोनों अपनी अपनी जगह पर बड़े खिलाड़ी हैं। लता ने लिखा है कि सचिन की तुलना किसी के भी साथ करनी नहीं चाहिए। लता ने कहा है कि इसमें कोई संदेह नहीं कि विराट का भविष्य उज्जवल है, लेकिन सचिन का खेल एक दीर्घ तपस्या है।

आपको बता दें कि जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट ने शानदार 82 रनों की पारी खेली तो लता ने ट्विटर पर उनकी तारिफ करते हुए लिखा था कि 'विराट की मैं क्या तारीफ करूं, वो खुद ही तारीफ हैं।'

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+