For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सेमीफाइनल में मिली हार के बाद लता मंगेशकर ने धोनी से की यह खास अपील

MS Dhoni के Retirement को लेकर Lata Mangeshkar ने माही को दी ये सलाह | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत को न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में मिली हार के बाद अब यह सवाल हर किसी जहन में है कि क्या धोनी संन्यास ले लेंगे। हालांकि ज्यादातार सभी की उम्मीद यह है कि धोनी अभी भी खेलते रहें। धोनी भले ही टीम को जीत नहीं दिला पाए हों, लेकिन जिन परिस्थितियों में उन्होंने बल्ले से 50 रन निकाले वो काबिलेतारीफ रहे। धोनी का यह आखिरी विश्व कप है। उनके रिटायर होने की संभावनाएं बनी हुई हैं, लेकिन इस बीच बाॅलीवुड जगत की महान गायिका लता मंगेशकर ने धोनी से एक खास अपील की है।

लता मंगेशकर ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ''नमस्कार एम एस धोनी जी, आज कल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आप के खेल की जरूरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार आप मन में मत लाइए।'' मंगेशकर के इस ट्वीट पर कई लोगों ने सहमति भी जताई। ट्विटर पर लोगों ने मंगेशकर की अपील पर जवाब देते हुए कहा कि धोनी को अभी भी क्रिकेट खेलता रहना चाहिए। धोनी की गिनती महान कप्तानों में सदा की जाएगी। वह दुनिया के इकलाैते कप्तान हैं जिन्होंने अपने देश को आईसीसी के तीनों खिताब दिलाए हैं। धोनी ने 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे फाॅर्मेट का विश्व कप और 2013 को चैंपियंस ट्राॅफी भारत को दिलाई।

गाैरतलब है कि भारत को न्यूजीलैंड ने 240 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन जवाब में भारत ने 5 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए। लोकेश राहुल, रोहित शर्मा व विराट कोहली महज 1-1 रन बनाकर चलते बने। हालांकि बीच में रविंद्र जडेजा ने जरूर मैच बनाने की कोशिश की लेकिन अंत में कीवी गेंदबाजों ने 221 रनों पर ही भारतीय टीम को समेट दिया। भारत की तरफ से जडेजा ने 77 तो धोनी ने 50 रन बनाए जो टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत 1983 व 2011 में खिताब जीत चुका है। इस बार सुनहरा माैका था लेकिन अंत में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन भारी पड़ा गया।

Story first published: Thursday, July 11, 2019, 15:47 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+