For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कुंबले के सख्त नियम, बस छोड़ा तो भरो 50 डॉलर..

नई दिल्ली। टीम इंडिया इन दिनों चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए वेस्टइंडीज में है लेकिन इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच अनिल कुंबले पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उनकी टीम पूरी तरह से ऊर्जावान, अनुशासन में और फिट रहे।

इसी कारण उन्होंने कुछ सख्त नियम भी बना दिये है जिसका पालन करना हर सदस्य को जरूरी होगा। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक कुंबले ने टीम से कहा है कि अगर वो बस के लिए लेट हुए तो उन्हें 50 डॉलर का फाइन देना होगा। इसके अलावा वो चार दिन में मीटिंग करेंगे जिसमें टीम के हर खिलाड़ी को उपस्थित होना जरूरी होगा।

कुंबले के सख्त नियम, बस छोड़ा तो भरो 50 डॉलर..

इन सबके अलावा अगर कोई खिलाड़ी कुंबले से मिलना चाहता है या अपनी कोई समस्या शेयर करना चाहता है तो उनसे डायरेक्टली मिल सकता है। कुंबले की पूरी कोशिश है कि कोहली की सेना पूरी तरह खुश और टीम भावना के साथ वेस्टइंडीज में प्रदर्शन करे क्योंकि इन टेस्ट मैचों का रिजल्ट टीम के आने वाले भविष्य को तय करेगा।

आपको बता दें कि टीम इंडिया अपने 49 दिन के कैरेबियाई दौरे पर दो प्रैक्टिस मैच और चार टेस्ट मैच खेलेगी। 21 जुलाई को टीम का पहला टेस्ट मैच होगा और आखिरी टेस्ट 18 अगस्त को खेला जायेगा। टीम 23 अगस्त को इंडिया वापस आयेगी।

देखें टीम इंडिया के वार्म-अप सेशन की तस्वीरें



Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+