आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स के 100 रन पूरे (लीड-6)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से केविन पीटरसन 38 और विराट कोहली 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बैंगलोर का पहला विकेट जैक्स कैलिस के रूप में पांचवें ओवर में गिरा। वह नौ रन बनाकर श्रीवास्तव की गेंद पर बिसला के हाथों लपके गए। मनीष पांडे 25 गेंदों में 29 रन बनाकर रन आउट हो गए।
किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए।
पंजाब की ओर से कुमार संगकारा ने 45 और युवराज सिंह ने 36 रनों का योगदान दिया। रवि बोपारा 42 रन बनाकर नाबाद रहे।
पंजाब का पहला विकेट शान मार्श के रूप में गिरा। टीम के कुल योग में केवल तीन रन ही जुड़े थे कि मार्श पारी के दूसरे ओवर में ही दो रन बनाकर आउट हो गए। मार्श, विनय कुमार की गेंद पर राहुल द्रविड़ को कैच दे बैठे।
पंजाब का दूसरा विकेट बिसला के रूप में गिरा। बिसला 28 रन बनाकर कुंबले का शिकार बने। कुमार संगकारा 27 गेंदों में आठ चौके की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। संगकारा को डेल स्टेन ने जैक्स कालिस के हाथों कैच कराया। युवराज सिंह ने 20 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 36 रन बनाए। कैलिस की गेंद पर व्हाइट ने उनका कैच लपका। इरफान पठान पांच गेंदों में 16 रन बनाकर रन आउट हो गए।
रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज विनय कुमार, डेल स्टेन, अनिल कुंबले और जैक्स कैलिस को एक-एक विकेट मिला।
रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में दो परिवर्तन किया गया है। विक्रमजीत मलिक और करन गोयल की जगह शांताकुमारन श्रीसंत और विपुल शर्मा को टीम में शामिल किया गया है।
इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस टूर्नामेंट में अभी सात मैच खेल चुकी है, जिनमें से उसे छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वह यह मैच जीतकर अंक तालिका में स्थिति मजबूत करना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की टीम भी लगातार दो मैच हार चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications