For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC वनडे रैंकिंगः रोहित शर्मा को बड़ा फायदा, टॉप 5 में पहुंचे, कोहली नंबर वन पर बरकरार

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले गए दूसरे वनडे मैच में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा को ICC वनडे रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। रोहित शर्मा दो स्थानों की छलांग के साथ अब टॉप 5 में पहुंच गए हैं। रोहित ने जो रूट और क्विंटर डिकॉक तो पछाड़ते हुए नंबर 5 का स्थान हासिल किया है। हालांकि नंबर वन पर भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी भी काबिज हैं। वहीं नंबर दो दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स विराट कोहली से मात्र 4 अंक पीछे हैं। नंबर तीन पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर हैं।

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे। धर्मशाला में खेले गए पहले मैच में फ्लॉप रहने के बाद रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में मोहाली में अपने वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक जड़ा। वे ऐसा करने वाले क्रिकेट इतिहास के इकलौते बल्लेबाज हैं। बता दें भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली।

बता दें कि सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज चुने गए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है और वे एक स्थान की छलांग के साथ 14 पर आ गए। इसके अलावा भारतीय स्पिनर जोड़ी को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। जहां यजुवेंद्र चहल को 23 स्थान का बड़ा फायदा हुआ है और वे नंबर 23 पर आ गए हैं। इसके अलावा विशाखापत्तनम वनडे में मैन ऑफ द मैच बने कुलदीप यादव को भी 16 स्थानों का फायदा हुआ है और कुलदीप 56वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पांड्या को 10 स्थान का फायदा हुआ है और अब वे गेंदबाजों की रैंकिंग में संयुक्त रूप से 45वें स्थान पर आ गए हैं।

टीमों की बात करें तो अभी तक किसी भी टीम की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

टीम रैंकिंग (अंकों के साथ)-
दक्षिण अफ्रीका 121
भारत 119 (-1)
ऑस्ट्रेलिया 114
इंग्लैंड 114
न्यूज़ीलैंड 111
पाकिस्तान 99
बांग्लादेश 92
श्रीलंका 84 (-1)
वेस्ट इंडीज 77
अफगानिस्तान 54
जिम्बाब्वे 52
आयरलैंड 41

टॉप 10 बल्लेबाज
1 (-) विराट कोहली
2 (-) एबी डी विलियर्स
3 (-) डेविड वॉर्नर
4 (-) बाबर आज़म
5 (+2) रोहित शर्मा
6 (-1) क्विनटन डी कॉक
7 (-1) जो रूट
8 (-) एफएफ डू प्लेसिस
9 (-) हाशिम अमला
10 (-) केन विलियमसन

Story first published: Monday, December 18, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+