आईपीएल : खिताबी जंग आज, तेंदुलकर का खेलना तय नहीं (लीड-1)
तेंदुलकर को बीते बुधवार को बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स टीम के साथ खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान क्षेत्ररक्षण करते वक्त हाथ में चोट लगी थी। चोट गंभीर थी क्योंकि उनके साथ में पांच टांके लगाने पड़े थे।
तेंदुलकर ने एक टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में दो दिन पहले कहा था कि उनके हाथ की स्थिति खेलने के अनुकूल नहीं है और इस लिहाज से उनका फाइनल में खेल पाना तय नहीं है। मुंबई इंडियंस टीम के कोच रोबिन सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है।
रोबिन ने कहा, "तेंदुलकर खेलने की स्थिति में नहीं हैं। वैसे हम उनके व्यक्तिगत फैसले का इंतजार कर रहे हैं। अगर वह मैदान में नहीं उतरे तो हमें दूसरे खिलाड़ी पर विचार करना होगा। हमारे लिए खुशी की बात यह है कि केरोन पोलार्ड पूरी तरह फिट हो चुके हैं।"
रोबिन ने कहा कि पिच को देखते हुए अभिषेक नायर के स्थान पर अली मुर्तजा को मैदान में उतारा जा सकता है। इसके अलावा भी मुंबई की टीम एक और परिवर्तन कर सकती है। ड्वेन ब्रावो की जगह जीन पॉल ड्यूमिनी खेल सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications