आईपीएल : चेन्नई सुपर किंग्स के 29 रन बने (लीड-1)
मैथ्यू हेडन 12 और मुरली विजय 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई के लिए राहत की बात है कि उसके कप्तान सचिन तेंदुलकर फिट हैं और वह आज का मैच खेल रहे हैं। टॉस के लिए सचिन खुद मैदान पर आए। उन्होंने कहा, "मुझे पूरी उम्मीद थी कि मैच से पहले तक मैं फिट हो जाऊंगा"
टॉस से पहले स्टेडियम में रंगारंग समापन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्वर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर, ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान, अभिनेता शाहीद कपूर, अभिनेत्री बिपाशा बसु और सुष्मिता सेन ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
कार्यक्रम के दौरान 'वंदे मातरम', फिल्म लगान की 'चले चलो' और फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर की 'जय हो' की धुन का लोगों ने जमकर आनंद उठाया।
ज्ञात हो कि मुंबई इंडियंस की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पराजित किया था जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद को पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications