विश्व कप का आयोजन 16 मई तक होना है। इसी दौरान सेंट किट्स में महिला ट्वेंटी-20 विश्व कप भी खेला जाएगा। उसके लिए भी अभ्यास मैचों का दौर शुरू हो चुका है। पहले अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज ने सोमवार को पाकिस्तान को चार विकेट से हराया।
पुरुष विश्व कप का पहला अभ्यास मैच मंगलवार को सेंट लूसिया के ग्रास इलसेट के बेसेजोर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को विंडवार्ड द्वीप की टीम से भिड़ना है। पाकिस्तानी टीम खिताब बचाने के लिए यहां पहुंची है।
इसी दिन खेले जाने वाले दूसरे अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया का सामना जिंबाब्वे के साथ होना है। तीसरे मुकाबले में एशियाई टीम बांग्लादेश बारबाडोस की प्रांतीय टीम से भिड़ेगी जबकि चौथा मुकाबला आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।
16 दिनों तक चलने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के मुख्य दौर का पहला मुकाबला 30 अप्रैल को न्यूजीलैंड और पिछले वर्ष के उपविजेता श्रीलंका के बीच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में होना है। यह ग्रुप-बी का मुकाबला होगा।
इसी दिन एक और मुकाबला खेला जाना है। इसमें मेजबान वेस्टइंडीज का सामना आयरलैंड के साथ होना है। ग्रुप-डी का यह मुकाबला भी गयाना में ही खेला जाना है।
2007 में प्रतियोगिता का पहला संस्करण जीतने वाली भारतीय की पहली भिड़ंत एक मई को सेंट लूसिया के ग्रास इसलेट के बेसनजोर मैदान पर खेला जाएगा। भारत को ग्रुप-सी में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।