Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राजस्थान रॉयल्स ने नियमों के दायरे में लगाई बोली

मंगलवार को जारी क्लब के बयान में कहा गया है, "राजस्थान की टीम मीडिया द्वारा उठाई गई कुछ बातों पर से पर्दा उठाना चाहती है। राजस्थान रॉयल्स के लिए बीसीसीआई के नियमों और शर्तो के दायरे में रहकर बोली लगाई गई थी। हिस्सेदारों के संबंध में फ्रेंचाइजी टीम ने बीसीसीआई को जरूरी दस्तावेज जनवरी 2008 में भेज दिए थे। इसकी असली प्रतियां हमारे पास भी हैं।"

मनोहर ने कहा था कि मनोज बेडाले के स्वामित्व वाली लंदन स्थित इमर्जिग मीडिया लीमिटेड का गठन जयपुर टीम के लिए बोली लगाने से चार महीने पहले किया गया था। कंपनी द्वारा लगाई गई बोली स्वाकार कर ली गई थी लेकिन इस संबंध में करार के दस्तावेजों पर जयपुर आईपीएल नाम की एक दूसरी कंपनी की ओर से हस्ताक्षर किए गए थे।

इस बात पर से पर्दा उठाते हुए राजस्थान ने अपने बयान में कहा, "फ्रेंचाइजी टीम में पैसा लगाने वालों ने इमर्जिग मीडिया के नाम से बोली लगाने का फैसला किया था। बोली की प्रक्रिया में शामिल अन्य कंपनियों के नाम इस संबंध में दाखिल दस्तावेज में दिए गए हैं। जैसा कि बोली संबंधी कागजात में उल्लेख किया गया है, आठ मार्च, 2008 को जयपुर आईपीएल प्राइवेट लीमिटेड नाम की एक भारतीय कंपनी का विकास हुआ। इसके बाद 14 अप्रैल, 2008 को फ्रेंचाइजी के करार संबंधी कार्य को अंजाम दिया गया। ऐसे में 23 जनवरी, 2008 और 14 अप्रैल 2008 के बीच कंपनी का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी का नाम परिवर्तित नहीं किया गया।"

क्लब के बयान में कहा गया है कि हिस्सेदारी बांटने की तयशुदा प्रक्रिया के दौरान फरवरी 2009 में राज कुंद्रा के परिवार की कंपनी कुकी इंवेस्टमेंट्स को इमर्जिग मीडिया स्पोर्टिग होल्ड्ग्सि लिमिटेड में 11.7 प्रतिशत हिस्सेदारी दी गई। इमर्जिग मीडिया स्पोर्टिग होल्ड्ग्सि लिमिटेड का उल्लेख जयपुर आईपीएल क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की पैतृक कंपनी के रूप में होता है।

फ्रेंचाइजी के हिस्सेदारों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा गया है कि इमर्जिग मीडिया स्पोर्टिग होल्ड्ग्सि लिमिटेड के बैनर तले काम करने वाली कंपनी-इमर्जिग मीडिया लिमिटेड के मालिक के तौर पर बेडाले के पास 32.4 प्रतिशत, ट्रेस्को इंटरनेशनल लिमिटेड (सुरेश चेलाराम 44.2 प्रतिशत), ब्ल्यू वाटर इस्टेट लिमिटेड (लैचलान मडरेक 11.7 प्रतिशत) और कुली इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड (11.2) प्रतिशत के हिस्सेदार हैं। फ्रेंचाइजी में कोई अन्य हिस्सेदार नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+