Video: भारत ने मारा जीत का पंजा..और.. 'मौका मौका' ..एड में उतर गई जर्सी
नई दिल्ली। जी हां दोस्तो यही बात सही है, आज भारत ने आयरलैंड को हराकर पांचवी जीत दर्ज की है और इसके साथ ही इस समय के मशहूर एड में से एक 'मौका मौका...' भी अपने नये कलेवर में मार्केट में आ गया है। इस एड में इस बार फिर से पाकिस्तानी फैन ने इंडिया की जर्सी उतारकर वापस अपने वतन की जर्सी पहन ली है क्योंकि पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखी है।
जो भी हो इस एड ने सारे रिकार्ड तोड़ डाले हैं और हर बार की तरह इस बार भी इस एड का नये कलेवर दर्शकों के होठों पर एक मधुर मुस्काना लाकर ही छोड़ता है।
मालूम हो कि आज भारत ने आयरलैंड को पटखनी देकर पाकिस्तान के लिए आगे की राह आसान कर दी है, उसकी अभी अंतिम आठ में बने रहने की उम्मीद बची हुई है, जिस तरह से उसने विश्वकप में कमबैक किया है उसके कारण उसके चाहनेवालों को लगता है कि वो आगे भी अपनी फाइट जारी रखेगा और इसी के मद्देनजर मौका-मौका एड में पाकिस्तान फैंस की उतर गई इंडियन जर्सी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
