आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधी और सुरक्षा इकाइयों के प्रमुख का इस्तीफा
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक सावानी ने आईसीसी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सावानी का यह फैसला उस समय आया है जबकि लंबे समय से कार्यरत इन इकाइयों के अध्यक्ष पॉल कानजन को जून में अवकाश प्राप्त करना है।
सावानी को इस पद के लिए सबसे बड़ा उम्मीदवार माना जा रहा था लेकिन अब आईसीसी को किसी अन्य व्यक्ति की तलाश करनी होगी। पत्र के मुताबिक आईसीसी ने कहा है कि वह इस संबंध में एक महीने में फैसला ले लेगी।
पत्र लिखता है कि सावानी के इस्तीफे को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के निलंबित कमिश्नर ललित मोदी से जुड़े विवाद से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। दरअसल, आईसीसी के शीर्ष अधिकारियों के साथ उनकी खटास चल रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications