नई दिल्ली। आज तक, विश्व क्रिकेट में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने जो ऊर्जावान शॉट खेले उसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। लेकिन ऐसा ही कुछ अब महिला बिग बैश लीग में देखने को मिल रहा है। ब्रिस्बेन हीट के बल्लेबाज लौरा किमिंस द्वारा अजब तरीके से चाैका लगता हुआ देखने को मिला।
ब्रिसबेन हीट को महिला सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ आखिरी छह ओवरों में 35 रन चाहिए थे। उस समय 15वां ओवर फेंकने के लिए सिडनी से स्टेला कैंपबेल आई थी। इस बीच,लौरा ने पहली दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाया। इसके बाद उन्होंने अगली गेंद पर 2 रन ले लिए। चौथी गेंद पर गेंदबाज स्टैला ने कोई रन नहीं दिया , लेकिन पांचवीं गेंद नो बॉल फेंकी। इसी गेंद पर, लौरा बैठ गई और एक उलटा शॉट निकाल दिया और गेंद सीमा की ओर चली गई । इस शॉट को देखकर सभी हैरान रह गए। वहीं कमेंटेटर ने कहा, "मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। "
No way! How on earth has Laura Kimmince gotten this to the boundary?!
— Rebel Women's Big Bash League (@WBBL) November 17, 2020
Play of the Day for sure! @CommBank #WBBL06 pic.twitter.com/b8cS0uxKrh