ICC Test Ranking: साल के अंत तक विराट कोहली नंबर वन बल्लेबाज, रबाडा टॉप गेंदबाज
नई दिल्ली। भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली लंबे अरसे से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने दम पर मैच जिताना उनकी खास बात रही है। विराट की आक्रामकता और उनका जुनून उन्हें औरों से अलग बनाता है।यही वजह हैं कि विराट कोहली फिलहाल दुनिया में नंबर वन बल्लेबाज के तौर पर बरकरार हैं। बल्लेबाजों की टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में पहले पायदान पर विराट कोहली कायम हैं। वहीं गेंदबाजों की बात करें तो लिस्ट में पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा हैं। रबाडा 178 दिन से इस रैंक पर बरकरार हैं।
एक साल में 1322 रन :
विराट कोहली ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में 1322 रन बनाए हैं। किसी भारतीय के द्वारा सबसे ज्यादा अंक हासिल करने के मामले में भी विराट कोहली शीर्ष पर हैं। उनका 937 अंक है। विराट कोहली 135 दिन से इस रैंक पर बरकरार हैं। विराट कोहली ने इस साल 13 टेस्ट मैच खेले हैं।
भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी चौथे स्थान पर बने हुए हैं और युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत 10 पायदान की छलांग लगाकर कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ 38 रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर मयंक अग्रवाल भी बल्लेबाजों की सूची में प्रवेश कर चुके हैं और 67वें स्थान पर हैं।गेंदबाजों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह 28वें स्थान से 12वें स्थान पर हैं। मोहम्मद शमी 23वें स्थान पर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
