हार्दिक पांड्या ने पोस्ट की शर्टलेस फोटो, यूजर्स ने ट्रोल कर कह दिया 'रिक्शावाला और चायवाला'

नई दिल्ली। भारतीय टीम के हरफनमौला क्रिकेटर हार्दिक पांड्या फिलहाल चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हार्दिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वह अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर बैठे ट्रोलर्स के लिए किसी को भी ट्रोल करना कोई बड़ा काम नहीं है। आए दिन ट्रोलर्स किसी ना किसी को ट्रोल करते रहते हैं। इस बार ट्रोलर्स के निशाने पर हार्दिक पांड्या आ गए। आइए बताते हैं पूरा मामला क्या है...
|
क्या है पूरा मामला:
हाल ही में ट्विटर पर एक शर्टलेस फोटो पोस्ट की। पांड्या को उम्मीद थी कि वह अपनी बॉडी और एब्स के लिए तारीफ सुनेंगे लेकिन उनके साथ उलटा हो गया । ट्रोलर्स ने उन्हें बड़े बुरे तरीके से ट्रोल कर दिया। हार्दिक ने एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट किया और कैप्शन लिखा, कड़ी मेहनत और ऊधम। जिसके बाद उन्हें ट्रोल कर दिया।
|
फोटोशॉप कर उड़ाया मजाक:
ट्विटर पर हार्दिक की इस तस्वीर को एक यूजर ने फोटो को एडिट कर इसे गिली कार के सामने लगा दिया है। जिसके बाद एक और अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा है यहां गाड़ी गंदी पड़ी है अश्लीलता फैला रहा है,चल कपड़ा मार।
|
एक शख्स ने लिखा , 'छोटू दो कप चाय ला'!
हार्दिक पांड्या को ट्रोलर्स ने इतना ही ट्रोल नहीं किया आगे और उनके लिए लिखा है। एक यूजर ने लिखा है 'छोटू दो कप चाय ला'! कई अन्य यूजर ने कई सारे फनी कमेंट लिखे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
