100वें टेस्ट में लक्ष्‍मण का अर्द्धशतक
नागपुर, 6 नवंबर: भारतीय टेस्ट टीम के सबसे कलात्मक बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने अपने करियर के 100वें टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार अर्द्धशतक लगाया। लक्ष्मण ने चौथे विकेट के लिए सचिन तेंदुलकर के साथ सधी हुई पारी खेलते हुए इस मैच को यादगार बना दिया।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद शतकीय साझेदारी करने वाले लक्ष्मण ने 120 गेंदों पर चार चौकों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। बाद में वो जेसन क्रेजा की गेंद पर 64 रन पर आउट हो गये।
इस श्रंखला में उनकी यह लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी रही। इससे पहले दिल्ली में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में वे 59 रन पर नाबाद रहे थे जबकि मोहाली में उन्होंने 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
टेस्ट एक्सपर्ट के नाम से मशहूर लक्ष्मण भारत के लिए टेस्ट मैचों का सैकड़ा लगाने वाले आठवें खिलाड़ी बन गए हैं। लक्ष्मण से पहले तेंदुलकर (154), अनिल कुंबले (132), कपिल देव (131), राहुल द्रविड़ (129), सुनील गावस्कर (125), दिलीप वेंगसरकर (116) और सौरव गांगुली (113) इस क्लब में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।
नागपुर टेस्ट से पहले तक लक्ष्मण ने 99 टेस्ट मैचों में 45.41 के औसत से 6313 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 281 रन रहा है, जो उन्होंने 2001 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में बनाया था।
लक्ष्मण ने टेस्ट मैचों में अब तक 13 शतक और 37 अर्धशतक (नागपुर टेस्ट को मिलाकर) लगाए हैं। अपने करियर में उन्होंने उन्होंने कुल 847 चौके और चार छक्के लगाए हैं। दुनिया के बेहतरीन स्लिप फील्डरों में शुमार लक्ष्मण ने 105 कैच भी लपके हैं।
विश्व क्रिकेट में अब तक कुल 46 खिलाड़ी 100 या उससे अधिक टेस्ट खेलने में कामयाब रहे हैं। इनमें सबसे पहला नाम आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का है, जिन्होंने कुल 168 मैच खेले हैं। भारत की ओर से सबसे अधिक टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ही सचिन तेंदुलकर हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications