एशेज टेस्टः पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने घोषित की प्लेइंग इलेवन टीम, इस बड़े खिलाड़ी को किया बाहर
नई दिल्ली। विश्व कप विजेता इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 1 अगस्त से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने जा रही एशेज सीरीज के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। इस सीरीज की शुरुआत गुरुवार से बर्मिघम में हो रही है और इसी के साथ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत भी होगी। इस चैम्पियनशिप का अंत जुलाई 2021 में होगा जिसकी विजेता एक टीम होगी। 1 अगस्त यानी कल से शुरू होने वाले इस पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन टीम घोषित कर दी है।
विश्व कप विजेता टीम के सदस्य जोफ्रा आर्चर को टेस्ट में डेब्यू करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि इस तेज गेंदबाज को पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में जगह नहीं दी गई है। बारबाडोस में जन्मे इस तेज गेंदबाज को पसली की चोट से परेशानी हो रही है और उन्हें साथी तेज गेंदबाज सैम कुरेन और ओली स्टोन के साथ 14 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया है, जो पिछले हफ्ते आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में खेले थे।इंग्लैंड ने इस मैच के लिए जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स के रूप में चार तेज गेंदबाज चुने हैं। वहीं इंग्लैंड ने जॉनी बेयरेस्टो और जोस बटलर दोनों को टीम में शामिल किया। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि विकेटकीपर की भूमिका कौन निभाएगा।
पहले ऐसा माना जा रहा था कि आर्चर पहले ही मैच से अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं लेकिन अब उन्हें अपने टेस्ट डेब्यू के लिए इंतजार करना होगा। बता दें कि आर्चर ने विश्व कप दाैरान खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके नाम 20 विकेट रहे। इनसे पहले कोई भी इंग्लिश गेंदबाज किसी विश्व कप टूर्नामेंट के एक मैच में इतने विकेट नहीं झटक सका था।
पहले एशेज टेस्ट के लिये इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है-
रोरी बर्न्स, जेसन रॉय, जो रूट (कप्तान), जो डेनले, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोईन अली, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्राड, जेम्स एंडरसन।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
