Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान से मिली जीत के बाद अनुष्का संग घूमते दिखे विराट, वायरल हुई तस्वीर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कथित तौर पर भारतीय खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों को विश्व कप के दौरान अधिकतम 15 दिनों के लिए टीम के साथ रहने की अनुमति दी थी। विकेटकीपर महेंद्र धोनी की पत्नी साक्षी, शिखर धवन की पत्नी आयशा और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले मैचों से पहले और बाद में अपने साथियों के साथ स्पॉट की जा चुकी हैं। इस बीच अब कप्तान विराट कोहली भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इंग्लैंड में घूमते हुए दिखे, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

अगले मैच में नजर आ सकती हैं अनुष्का

कप्तान कोहली ने 16 जून को मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को जीत दिलाई। अब भारत को अपना अगला मैच 22 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है जिससे पहले खिलाड़ियों को टीम मैनेजमेंट की तरफ से घूमने के लिए छुट्टियां मिलीं। बीच के खाली समय में कोहली-अनुष्का इंग्लैंड की गलियों में एकसाथ घूमते नजर आए जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। अब अगले मैच में अनुष्का कोहली को स्टेडियम में सपोर्ट करती दिख सकती हैं।

धवन-रोहित फैमिली दिखी एकसाथ

धवन-रोहित फैमिली दिखी एकसाथ

इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ 140 रनों की पारी खेलने वाले रोहित भी धवन के परिवार के साथ इंग्लैंड की एक लोकल ट्रेन में सफर करते दिखे जिसकी तस्वीर धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। रोहित का बल्ला तो खूब चल रहा है लेकिन धवन अंगूठे की चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह रिषभ पंत को टीम में शामिल कर लिया गया है।

लगातार जीत रहा है भारत

लगातार जीत रहा है भारत

विराट कोहली की कप्तानी में भारत अब तक विश्व कप 2019 में कोई भी मैच नहीं हारा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच के अलावा, जो बारिश के कारण रद्द हुआ, भारत ने दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की है। अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने जा रहे मैच में भी भारत की जीत पक्की नजर आ रही है। अफगानिस्तान अभी तक खेले 5 मैचों में एक भी मैच नहीं जीत सकी।

Story first published: Wednesday, June 19, 2019, 18:21 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+