धोनी की एक सलाह और जड़ दिए 16 गेंदों में 39 रन!
कोलकाता। आईपीएल के दसवें सीजन में एक से बढ़कर एक युवा बल्लेबाज उभरकर सामने आ रहा है। फिर चाहें वो मुंबई के नितीश राना हों या दिल्ली के संजू सैमसन सभी ने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं गुजरात की तरफ से खेल रहे अंडर 19 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इशान किशन की। ईशान किशन ने अपने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ विस्पोटक बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए 16 गेंदों में 39 रन बनाए थे।
धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम में हुई थी बात
आरसीबी के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज इशान किशन अपनी टीम में सबकी आंखों के तारे बने हुए। भले ही गुजरात अपना वो मैच हार गई लेकिन इस युवा बल्लेबाज की हर किसी ने तारीफ की। शुक्रवार को केकेआर के खिलाफ मैच से पहले इशान किशन ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि "वास्तव में पिछले मैच में बल्लेबाजी करते समय मैंने महेंद्र सिंह धोनी की फिलॉसफी को फॉलो करने की कोशिश की थी। इस सीजन में घरेलू मैच के दौरान झारखंड ड्रेसिंग रूम में माही लंबे समय तक हमारे साथ रहे। तब उन्होंने धोनी ने हमें संकट के दौरान अपनी नैचुरल बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने की सलाह दी। मैंने आरसीबी के खिलाफ अपनी पिछली पारी में माही की इसी सलाह को फॉलो करने की कोशिश की थी।"
फिर से माही जैसा खेलूंगा
केकेआर की मजबूत बॉलिग अटैक के बारे में पूछे जाने पर किशन ने कहा कि आरसीबी के खिलाफ बल्लेबाजी के बाद मेरा हौसला बढ़ा है और केकेआर के खिलाफ ्च्छी पारी खेलने में मेरी मदद करेगा। किशन ने कहा कि- केकेआर के पास सुनील नरेन और कुलदीप यादव जैसे शानदार गेदबाज हैं लेकिन मेरे हिसाब से क्रिस वोक्स सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं। हालांकि मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता मैं माही की फिलॉस्फी को फॉलो करते हुए अपना नैचुरल गेम खेलूंगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
