डुनेडिन टेस्ट : न्यूजीलैंड को 69 रनो की बढ़त
दूसरी पारी में जेमी हो 10 रन बनाकर ड्वेन पॉवेल की गेंद पर बोल्ड हुए जबकि नाइटवॉचमैन केइल मिल्स को भी पॉवेल ने ही बोल्ड किया। मिल्स खाता नहीं खोल सके। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टी. मिसिनतोस 35 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 24 रन और डेनियल फ्लिन चार रन बनाकर नाबाद लौटे।
इससे पहले, वेस्टइंडीज ने जेरोम टेलर के करियर के पहले टेस्ट शतक की बदौलत अपनी पहली पारी में 340 रन बनाए। मैच के तीसरे दिन शनिवार को मेहमान टीम ने बिना कोई विकेट खोए 39 रन बनाए थे।
चौथे दिन कप्तान क्रिस गेल 103 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए जबकि शिवनारायण चंद्रपॉल ने भी 200 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 76 रनों की कीमती पारी खेली।
कुल मिलाकर चौथे दिन का मुख्य आकर्षण टेलर की शतकीय पारी रही। टेलर ने 107 गेंदों पर 17 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 106 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान डेनियल विटोरी ने 56 रन देकर छह विकेट हासिल किए जबकि मिल्स ने तीन और इयान ओ ब्रायन ने एक विकेट लिया।
न्यूजीलैंड ने जेस राइडर (89) की साहसिक पारी की बदौलत अपनी पहली पारी में 365 रन बनाए थे। बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल संभव नहीं हो सका था। राइडर के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कलम ने 25 और विटोरी ने 30 रनों का योगदान दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications