Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

India vs South Africa, 2nd Test : पहले दिन का खेल समाप्त, जानिए कैसा रहा पूरे दिन का खेल

पुणे: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पुणे में चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। मैच का पहला दिन एक बार फिर भारत के नाम रहा, जहां मयंक अग्रवाल ने शतकीय पारी खेल टीम को सही स्थिति में लाया। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 3 विकेट खोकर 273 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विराट कोहली(63) व अजिंक्य रहाणे(18) टिके हुए हैं।

इस मैच में टॉस जीतकर विराट कोहली ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। मैच में भारत ने एक बदलाव किया है। हनुमा विहारी की जगह पर तेज गेंदबाज उमेश यादव को मौका दिया है। कप्तान कोहली ने बताया है कि ईशांत और शमी पर भार करने के लिए ये फैसला लिया गया है।

पिछले मैच में कमाल करने वाली भारतीय ओपनिंग जोड़ी इस बार वो कमाल नहीं दोहरा पाई है और भारत को रोहित शर्मा (14) के रूप में पहला झटका जल्द ही लग गया। इसके बाद मयंक-पुजारा ने शानदार शतकीय साझेदारी करके टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पुजारा 58 रन बनाकर आउट हो गए जिसके बाद मंयक ने अपना लगातार दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया। मयंक भी 108 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। क्रीज पर कोहली और रहाणे डटे हुए हैं। कोहली ने टेस्ट करियर का 32वां अर्धशतक पूरा किया।

1
46114

अगर भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में जीत दर्ज कर लेती है तो वह क्रिकेट इतिहास में लगातार 11 सीरीज में जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन जाएगी। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है जिसने 2 बार लगातार 10 सीरीज जीतने का कारनामा किया था।

भारत (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली , अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, थ्यूनिस डी ब्रूयन, टेम्बा बावुमा, फाफ डु प्लेसिस, क्विंटन डी कॉक, सेनुरन मुथुसामी, वर्नोन फिलेंडर, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनिचर नॉर्टजे

Story first published: Thursday, October 10, 2019, 16:55 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+