Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हर्षा भोगले ने बताया आखिर धोनी ने क्यों टीम इंडिया से ली है 2 महीने की छुट्टी!

नई दिल्ली। अगले महीने विंडीज दाैरे को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है। विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी इसमें शामिल नहीं हैं क्योंकि उन्होंने आर्मी में ट्रेनिंग करने का फैसला किया है। हालांकि विश्व कप की समाप्ति के बाद यह चर्चा खूब बनी रही कि धोनी संन्यास ले लेंगे। लेकिन अब टीम का ऐलान होने के बाद इन अटकलों पर विराम लग चुका है। वहीं बीसीसीआई ने भी साफ कर दिया कि अभी धोनी के करियर को लेकर कोई भी फैसला नहीं लिया जाएगा। इस बीच हर्षा भोगले ने धोनी के विंडीज दौरे पर नहीं जाने के फैसले पर अपनी राय रखी है।

ट्वीट करके कही ये बात

भोगले ने ट्वीट करते हुए कहा, ''जिंदगी के इस मोड़ पर अचानक धोनी ने टैरेटोरियल आर्मी में प्रशिक्षण लेने का फैसला करके सबको हैरान किया। लेकिन उम्र के साथ साथ इंसान की प्राथमिकता बदलती रहती है। विंडीज दौरे के बाद सितंबर में दक्षिण अफ्रीका भारत का दौरा करेगा। उम्मीद है कि चयनकर्ता धोनी से लगातार बातचीत कर रहे होंगे। इसलिए हमें ज्यादा कयास लगाने की जरूरत नहीं होगी।''

धोनी ने चर्चा से खुद को बाहर किया

इसके बाद भोगले ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''सभी महान खिलाड़ियों के साथ यह अवसर होता है कि वे जब तक चाहें खेलें और खुद ही अपने भविष्य का फैसला करें। लेकिन खुद को वेस्टइंडीज दौरे के लिए अनुपलब्ध घोषित करके धोनी ने पूरी चर्चा से खुद को बाहर कर लिया। उनके इस फैसले का स्वागत किया जाना चाहिए।''

धीमी पारियों के कारण आए थे निशाने पर

धीमी पारियों के कारण आए थे निशाने पर

बता दें कि विंडीज दाैरे के चयन से पहले कहा जा रहा था कि धोनी को टीम में नहीं चुना जाएगा, लेकिन बाद में बीसीसीआई के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि धोनी ने बीसीसीआई को पहले ही सूचित कर दिया था कि वो 2 महीने की छुट्टी पर रहने वाले हैं। धोनी विश्व कप में धीमी पारियों के कारण आलोचना में आए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उन्होंने 72 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी। वह टीम को अंतिम ओवरों में जीत नहीं दिला सके थे जिस कारण टीम सेमीफाइनल मुकाबला हार गई थी। इसके बाद माना गया कि यह धोनी का आखिरी मैच रहा, लेकिन अब साफ हो गया है कि धोनी करियर को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लेने वाले हैं।

Story first published: Monday, July 22, 2019, 14:50 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+