ट्वेंटी-20 विश्व कप : रोचक होंगे आज के मुकाबले
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच खेला जाने वाला मुकाबला खासा रोचक होगा क्योंकि दोनों टीमें इस दौर में अपना-अपना पहला मुकाबला जीत चुकी हैं। इंग्लैंड ने गुरुवार को इसी मैदान पर खेले गए अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को छह विकेट से पराजित किया था जबकि दक्षिण अफ्रीका ने उम्मीद के मुताबिक खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को 13 रनों से हराया था।
दोनों टीमों के हिस्से में दो-दो अंक हैं और दोनों ही टीमें एक और जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान पक्का करना चाहेंगी। साथ ही साथ दोनों टीमें जीत का लय बरकरार रखना चाहेंगी क्योंकि क्रिकेट के इस संक्षिप्त स्वरूप में लगातार जीतते रहना बेहद अहम है।
अब तक खेले गए मुकाबलों के लिहाज से दोनों टीमों का पलड़ा बराबर दिख रहा है क्योंकि ग्रुप स्तर से लेकर अब तक दोनों टीमों ने दो-दो जीत हासिल की है जबकि एक मैच में दोनों को हार मिली है।
दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप-सी में अफगानिस्तान को हराया था जबकि उसे भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने अपने ग्रुप-डी की कमजोर टीम आयरलैंड तो हराया था जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उसे हार मिली थी। इस ग्रुप के दो मैचों का नतीजा डकवर्थ लेविस नियम के आधार पर निकला था।
दिन के पहले मुकाबले में दो हारी हुई टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग होगी। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान अपना-अपना पहला सुपर-8 दौर मुकाबला हार चुकी हैं। दोनों टीमों का प्रयास जीत हासिल करके सेमीफाइनल में पहुंचने के अपनी संभावना को बनाए रखना होगा।
इस लिहाज से दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्श करेंगी। ऐसे में किंग्सटन ओवल में दर्शकों को बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिलेगा। न्यूजीलैंड को अपने पहले सुपर-8 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 13 रन से पराजित किया था जबकि पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों छह विकेट से करारी शिकस्त मिली थी।
ग्रुप स्तर में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमों के प्रदर्शन में काफी अंतर रहा था। पाकिस्तान ने ग्रुप-ए में जहां एक जीत हासिल की थी वहीं न्यूजीलैंड ने ग्रुप-बी में दो जीत के साथ पहला स्थान हासिल किया था।
पाकिस्तान को अपने ग्रुप की सबसे कमजोर टीम बांग्लादेश के खिलाफ जीत मिली थी लेकिन वह आस्ट्रेलिया के हाथों हार गया था। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने अपने ग्रुप की शक्तिशाली टीम श्रीलंका के साथ-साथ जिंबाब्वे को भी पराजित किया था।
शनिवार के मुकाबले में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी दिख रहा है क्योंकि इस विश्व कप में वह सिर्फ एक मैच में हारी लेकिन पाकिस्तान को तीन में से दो मुकाबलों में मुंह की खानी पड़ी है।
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को यह मैच किसी भी हाल में जीतना होगा। वैसे भी उसका अगला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ है, जिसे हराना उसके लिए टेढ़ी खीर हो सकती है। दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को न्यूजीलैंड को पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications