धोनी ने साक्षी से कहा था- रात को दरवाजा खुला रहेगा, तुम ढंग से कपड़े पहनना
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी बयानबाजी से हमेशा दूर रही हैं। साथ ही वह बहुत ही कम सोशल मीडिया पर लाइव होकर खुद कैमरे के सामने आती हैं। लेकिन लाॅकडाउन के समय सभी लोग घरों में रहकर समय बीता रहे हैं। ऐसे में क्रिकेटर्स अपने फैंस के साथ बने रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। धोनी की पत्नी साक्षी हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के इंस्टाग्राम पेज पर लाइव हुईं। इस दाैरान उन्होंने धोनी को लेकर कई बातें शेयर कीं। उनमें से एक बात ऐसी भी रही जब धोनी ने आईपीएल के दाैरान साक्षी से कहा था कि रात को दरवाजा खुला रहेगा क्योंकि उनके दोस्त आएंगे। ऐसे में धोनी ने साक्षी को ढंग से कपड़ने पहनने की हिदायत दी थी।

देर रात कमरे में रूकते थे लोग
साक्षी ने कहा, ''धोनी ने मुझे कहा था कि रात के समय भी नाइट ड्रेस में न रहूं या ढंग से कपड़े पहने रहूं क्योंकि कमरे का दरवाजा हमेशा खुला रहेगा।'' उन्होंने आगे बताया कि कभी इस कारण उन्हें परेशानी नहीं हुई क्योंकि वह जानती थीं कि धोनी अपनी टीम के साथ जुड़े रहना चाहते हैं। साक्षी ने कहा, ''रात को दो-तीन बजे तक लोग हमारे कमरे में रहते थे। सब बातचीत करते थे। कई बार लोग नाश्ते के समय तक रूम में रहते थे और फिर जाते थे। जब भी वे माही से क्रिकेट के बारे में बात करने आते तो मैं दूर चली जाती।''

वायरल हुई तस्वीर पर भी बोलीं
गाैर हो कि पिछले साल साक्षी और धोनी की तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें दोनों एयरपोर्ट पर सोए हुए नजर आ रहे थे। साक्षी ने इस तस्वीर के बारे में बताते हुए कहा कि उस रात भी लोग उनके कमरे में थे और यही कारण था कि पूरी रात सोए नहीं थे।
B'day Special : जब दिनेश कार्तिक ने खेली तूफानी पारी, पलट दिया था हारा हुआ मैच

धोनी के लंबे बाल नहीं पसंद
इसके अलावा साक्षी ने यह भी बताया कि उन्हें धोनी के लंबे बाल बिल्कुल पसंद नहीं थे। साक्षी ने धोनी के उन लंबे बालों को डिसास्टर बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के बाल बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम पर सूट करते हैं। साक्षी ने कहा, ''उन्हें धोनी के छोटे बाल ही पसंद है।'' उन्होंने कहा, ''सौभाग्य से मैंने उन्हें लंबे बालों में नहीं देखा। यदि मैंने उन्हें लंबे ऑरेंज बालो में देखा होता तो मैं उनकी तरफ कभी नहीं देखती। बालों में कुछ एस्थेटिक सौंदर्य होना चाहिए। उनके लंबे बाल डिसास्टर थे।'' जब उनसे धोनी के सबसे खराब हेयरस्टाइल के बाबत पूछा गया तो साक्षी ने कहा, ''मुझे उनके सबसे लंबे बाल ही सबसे खराब लगते थे। शुक्र है कि मुझे धोनी उस समय मिले जब उनके बाल छोटे थे।'''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
