Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BBL में बाउंड्री पार करके हुआ अद्भुत कैच, वीडियो देख कहोगे कि ये कैसे हो गया

नई दिल्ली। किसी क्रिकेट मैच के दाैरान कई बार ऐसे पल देखने को मिल जाते हैं जो दर्शकों का ध्यान पूरी तरह से अपनी ओर खींच लेते हैं। सिर्फ बल्लेबाज ही बल्ला घुमाकर खबरों की हेडलाइन नहीं बन सकते बल्कि फील्डिंग कर रहे खिलाड़ी भी अपनी चुस्ती के साथ गजब खेल दिखाकर सुर्खियां बटोर सकता है। क्रिकेट इतिहास में आपने फील्डरों द्वारा कई ऐसे कैच देखे होंगे जो आपको हैरान कर गए। लेकिन अब आस्ट्रेलिया में जारी बीग बैश लीग (बीबीएल) में भी ऐसा अद्भुत कैच देखने को मिला जिसे देख आप कहोगे कि ये कैसे हो गया।

कैच ने किया हैरान

कैच ने किया हैरान

दरअसल, वीरवार होबार्ट हरिकेंस और ब्रिस्बेन हीट के बीच वीरवार हुए लीग के 29वें मुकाबले में ब्रिस्बेन के 2 फील्डरों ने गजब कैच कर सबको चाैंका दिया। होबार्ट पहले बल्लेबाजी करने आया था। उनके कप्तान मैथ्यू वैड ओपनिंग करने आए। बाकी खिलाड़ी जल्द चलते बने लेकिन वो टिके रहे। वेड 61 रनों पर खेल रहे थे कि तभी 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया जो चर्चा का विषय बन गया।

बाउंड्री पर यूं हुआ कैच

बाउंड्री पर यूं हुआ कैच

वेन कटिंग की गेंद पर वेड ने लांग ऑन सीमा रेखा की तरफ बढ़ा शाॅट खेला। वहां मैट रेनेशा खड़े थे। रेनेशा ने जैसे ही कैच लपका तो वह बाउंड्री के काफी करीब खड़े होने के कारण अपना संतुलित खो बैठे। उन्होंने गेंद हवा में उछाल दी और बाउंड्री क्राॅस कर गए, लेकिन गेंद जमीन पर लगती इससे पहले रेनेशा ने हवा में जंप करते हुए गेंद को मैदान के अंदर धकेल दिया। इतने में उनके पास टाॅम बैटन पहुंच गए जिन्होंने गेंद हाथों में लपक ली। रेनेशा कंफ्यूस थे कि कैच हुआ है या नहीं। मामला थर्ड अंपायर के पास गया तो वेड को आउट करार दिया गया।

नियम के मुताबिक आउट थे वेड

हालांकि कई खिलाडी खफा थे क्योंकि रेनेशा ने बाउंड्री क्राॅस करके कैच लपका था, लेकिन मैदानी अंपायर ने बताया कि नियमों के 2017 के अपडेट में 'बाउंड्रीज और 'हवा में उछलने वाले क्षेत्ररक्षक का प्रावधान था। क्रिकेट नियमों के संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने ट्वीट किया कि 'नियम 19.5 के अंतर्गत यह कैच वैध माना जाता है। बता दें कि ब्रिस्बेन हीट ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया था। होबार्ट ने 9 विकेट खोकर 127 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे ब्रिस्बेन ने 18.2 ओवर में हासिल कर लिया।

Story first published: Friday, January 10, 2020, 8:37 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+