Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से हराया (लीड-3)

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम 19.5 ओवर में 92 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलौर रॉयल चैलेंजर्स टीम ने बिना विकेट खोए 10.4 ओवर में 93 रन बना लिए।

बेंगलौर रॉयल चैलेंजर्स के सलामी बल्लेबाजों जैक्स कैलिस और पीयूष पांडेय ने इस आसान लक्ष्य को पूरा कर लिया। कैलिस 34 गेंदों में सात चौके की मदद से 44 रन जबकि पांडेय 30 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाकर अपनी टीम जीत दिलाई।

राजस्थान की बल्लेबाजी बिल्कुल लचर रही और कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। टीम को यूसुफ पठान से काफी उम्मीदें थी लेकिन वह 24 गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से 26 रन बनाकर रन आउट हो गए।

राजस्थान का पहला विकेट छठे ओवर में नमन ओझा के रूप में गिरा। ओझा ने 18 गेंदों में एक चौके की मदद से 16 रन बनाए। एमजे लंब ने 18 गेंदों में एक चौके की मदद से 10 रन बनाए। झुनझुनवाला सात गेंदों में एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुए। लंब सातवें जबकि झुनझुनवाला आठवें ओवर में आउट हुए। यूसुफ पठान (26) 15वें ओवर में आउट हुए।

इसके बाद 17वें ओवर में प्रवीण कुमार ने हैट्रिक लेकर राजस्थान की बिखर चुकी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। प्रवीण कुमार ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्टिन (19), तीसरी गेंद पर नरवाल (0) और चौथी गेंद पर पारस डोगरा (3) को आउट कर दिया।

बेंगलौर रॉयल चैलेंजर्स की ओर से सभी गेंदबाजों ने नपी-तुली गेंदबाजी की। अनिल कुंबले और प्रवीण कुमार को तीन-तीन विकेट मिले जबकि जैक्स कैलिस को दो विकेट हासिल हुए।

आईपीएल के तीसरे संस्करण में शेन वार्न की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम और अनिल कुंबले की कप्तानी में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स टीम का यह तीसरा मैच था।

रॉयल चैलेंजर्स की टीम अब तीन मैचों में दो मुकाबला जीत चुकी है जबकि एक में उसे हार मिली है जबकि राजस्थान की टीम को तीनों मुकाबलों में हार मिली है।

रॉयल चैलेंजर्स को इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत मिली थी जबकि कोलकाता नाइट राइर्ड्स ने उसे पराजित किया था।

दूसरी ओर, राजस्थान की टीम को दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस टीमों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+