Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सिडनी मैदान रंगा नीले रंग से, क्लार्क की अपील बेकार

सिडनी। विश्वकप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने बेहतरीन शुरुआत की है। मैदान में टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में फैंस जमा हुए हैं। सिडनी मैदान की कुल क्षमता तकरीबन 44 हजार है। अनुमान था कि मैदान में 70 फीसदी भारतीय समर्थक जमा होंगे। लेकिन सभी अनुमानों को तोड़ते भारतीय समर्थकों ने पूरे मैदान को खचाखच भर दिया है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी कि मैदान में 70 नहीं 85 फीसदी भारतीय फैंस है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने लोगों से अपील की थी कि मैदान में टीम का समर्थन करने के लिए आप बड़ी संख्या में आये और मैदान को ऑस्ट्रेलिया के झंडे से भर दे। लेकिन लगता है क्लार्क की अपील का कोई खास असर नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन तेज गेंदबाज उमेश यादव ने डेविड वार्नर को सस्ते में आउट करके कंगारुओं को पहला झटका दे दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप में 10 मुकाबले हुए हैं अबतक जिनमें से 5-5 बार दोनों ने टॉस जीता था लेकिन आज ऑस्ट्रेलिया जीतकर आगे हो गया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+