Shocking! दिग्गज करोड़पति क्रिकेटर के पिता आज भी बेचते हैं बिस्किट

पल्लेकल। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी के पिता आज भी बिस्किट बेचते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं महान श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की। मुथैया मुरलीधरन दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट और वनडे विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं।

इसे भी पढ़ेंः- भारत बनाम श्रींलंका, तीसरा टेस्ट लाइव स्कोर

मुथैया के पिता अब भी बिस्किट बेचते हैं

मुथैया के पिता अब भी बिस्किट बेचते हैं

करोड़ों की संपत्ति के बावजूद मुथैया के पिता अब भी बिस्किट बेचते हैं। उनके पिता सिन्नासामी एक छोटी सी फैक्ट्री चलाते है, जिसमें उन्होंने कुछ लोगों को काम पर रखा है। वे वहां बिस्किट बना कर श्रीलंका के कई इलकों में बेचते हैं।

लकीलैंड बिस्किट मैन्युफैक्चर नाम की बिस्किट कंपनी

लकीलैंड बिस्किट मैन्युफैक्चर नाम की बिस्किट कंपनी

सिन्नासामी लकीलैंड बिस्किट मैन्युफैक्चर नाम की बिस्किट कंपनी में मैनेजिंग पार्टनर हैं। ये श्रीलंका की तीसरी सबसे बड़ी बिस्किट कंपनी है। खबरों के मुताबिक यहां पर 200 कर्मचारी काम करते हैं। इसमें खास बात ये है कि सिन्नासामी बिस्किट की मार्केटिंग के लिए बेटे मुरलीधरन के नाम का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ये बात उन्होंने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में बताईं।

मैं अपने फायदे के लिए उसका नुकसान नहीं कर सकता

मैं अपने फायदे के लिए उसका नुकसान नहीं कर सकता

उन्होंने कहा- "मैं अपने बेटे के नाम का इस्तेमाल करके बिजनेस को दोगुना कर सकता हूं। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता।" सिन्नासामी के मुताबिक, मैं अपने फायदे के लिए उसका नुकसान नहीं कर सकता। दरअसल उन्होंने बताया कि मुरलीधरन के पास श्रीलंका के एक बड़े ब्रांड के बिस्किट के एंडोर्समेंट हैं और वे नहीं चाहते कि मुरलीधरन को इनसे होने वाली कमाई बंद हो जाए।

22 जुलाई के दिन 800 विकेट पूरे किए थे

22 जुलाई के दिन 800 विकेट पूरे किए थे

दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मुथैया मुरलीधरन ने 2010 में 22 जुलाई के दिन 800 विकेट पूरे किए थे। और इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। भारत के खिलाफ गाले में सीरीज का पहला टेस्ट ऑफ स्पिनर मुरलीधरन के लिए यादगार रहा था।

133 टेस्ट मैच खेले और रिकॉर्ड 800 विकेट चटकाए

133 टेस्ट मैच खेले और रिकॉर्ड 800 विकेट चटकाए

मुथैया मुरलीधरन ने 133 टेस्ट मैच खेले और रिकॉर्ड 800 विकेट चटकाए। शेन वॉर्न उनके पीछे हैं, जिनके नाम 708 विकेट दर्ज हैं। वनडे इंटरनेशनल में भी मुरलीधरन ने रिकॉर्ड 534 विकेट निकाले। वसीम अकरम 502 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं।

Story first published: Saturday, August 12, 2017, 15:06 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+