Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूजीलैंड की टीम में शामिल हुआ ये पंजाबी गेंदबाज, भारत की चिंता बढ़ी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 4-1 से मात देने के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड से बिड़ने को तैयार है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। लेकिन इस बीच भारत के लिए चिंता बढ़ा देने वाली खबर सामने आ रही है। जी हां, दरअसल न्यूजीलैंड के स्पिनर टॉड एस्टल को बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दौरान ग्रोइन इंजरी हो गई थी जिसके बाद वे सीरीज से बाहर हो गए हैं लेकिन न्यूजीलैंड ने एस्टल की जगह टीम में भारतीय मूल के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी को शामिल कर लिया है।

बता दें कि ईश सोढ़ी का जन्म पंजाब के लुधियाना में 1992 में हुआ था। ईश सोढ़ी का पूरा नाम इंदरबीर सिंह सोढ़ी है और वे न्यूजीलैंड के कामयाब स्पिनर हैं। गौरतलब है कि भारतीय पिचों पर स्पिनर किसी भी समय कहर ढाह सकते हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने आधिकारिक बयान देते हुए कहा, "स्कैन में पुष्टि हुई कि एस्टल गंभीर चोटिल हो गये हैं और इससे वह तीन हफ्तों तक क्रिकेट से बाहर रहेंगे। एस्टल की जगह ईश सोढ़ी को टीम में शामिल किया गया है।"

आपको बता दें कि 24 साल के इस लेग स्पिनर ने टीम इंडिया के खिलाफ 3 वनडे खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने चार विकेट झटके हैं। आपको बता दें साल 2016 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में सोढ़ी ने गजब का प्रदर्शन किया था। भारत में खेले गए इस टूर्नामेंट में उन्होंने 5 मैच में 10 विकेट लिए थे। नागपुर में खेले पहले टी20 में तो उन्होंने तीन विकेट लेकर टीम इंडिया को हरा दिया था। फिलहाल तो भारत के लिए ईश सोढ़ी से संभल कर रहने की जरूरत है। हालांकि भारतीय टीम जिस लय में है उससे ईश सोढ़ी को खुद पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+